लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर: दबंगों ने किया नाबालिग का रेप, पंचों ने पीड़िता से कहा- 15 हजार रुपये लेकर मामला रफा-दफा करो

By एस पी सिन्हा | Updated: June 4, 2019 20:09 IST

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के बीमार होने पर जब अस्पताल गई तो डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात बताई. इसके बाद मामला उजागर हुआ.

Open in App
ठळक मुद्देड़िता से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में भी कार्रवाई शुरू हो गई है. उन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.गांव में बैठी पंचायत ने 15 हजार रुपये के आर्थिक दंड का फैसला देकर मामला रफा-दफा कर दिया. 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके दबंग पड़ोसियों के द्वारा सामूहिक दुष्‍कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. दबंगों के द्वारा सामूहिक दुष्‍कर्म की शिकार हुई नाबालिग जब गर्भवती हो गई तो उसकी अस्‍मत की कीमत 15 हजार रुपये तय कर मामलारफा-दफा करने का दबाव बनाया जाने लगा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब पंचायत में न्‍याय नहीं मिला तो वह महिला थाना गई, लेकिन वहां भी उसे दुत्‍कार ही मिला. उसे देखकर थाना प्रभारी को इतना गुस्‍सा आया कि थाने से ही भगा दिया. पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के बीमार होने पर जब अस्पताल गई तो डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात बताई. इसके बाद मामला उजागर हुआ. फिर, गांव में बैठी पंचायत ने 15 हजार रुपये के आर्थिक दंड का फैसला देकर मामला रफा-दफा कर दिया. 

इसके बाद पीड़िता जब महिला थाना पहुंची तो वहां थाना प्रभारी ने उसे डांट लगाई तथा थाना से भगा दिया. थाना से निराश पीड़िता तब एसपी के पास पहुंची. इस बाबत पूछे जाने पर मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी नीरज कुमार ने कहा कि थाना से पीड़िता को भगाने के मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पीड़िता से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में भी कार्रवाई शुरू हो गई है. उन्हें जल्द हीं गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?