लाइव न्यूज़ :

बिहार: गया में दिव्यांग की पीट-पीटकर कर हत्या, रात के अंधेरे में भीड़ ने चोर समझकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2021 18:02 IST

बिहार के गया के केशापी गांव में ये घटना हुई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

Open in App
ठळक मुद्देगया के केशापी गांव में युवक की भीड़ ने चोर समझ कर की पिटाई, अस्पताल ले जाने के दौरान मौतमानसिक रूप से कमजोर दीपक रात के अंधेरे में पैदल निकल गया और दूसरे गांव पहुंच गया थामृतक के फूफा के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पटना:बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में चोरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने चोर समझ कर एक अर्द्धविक्षिप्त युवक जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई. 

यह घटना बुधवार तड़के तीन बजे केशापी गांव में हुई. उसकी पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर गांव के महेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है. वह अपने फूफा के घर डोभी प्रखंड अंतर्गत खरांटी पंचायत के लेंबोगढा गांव निवासी शंकर पासवान के घर पर कुछ दिन से रह रहा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर समझ कर लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की स्थिति चिंताजनक होने के कारण इसकी सूचना डोभी पुलिस को दी गई. 

इसके बाद पुलिस ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया. लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया. इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है. 

पुलिस के मुताबिक गुरुआ थाना के जगन्नाथपुर गांव के दीपक कुमार (19) अपने फूफा के घर डोभी प्रखंड के लेंबोगढा गांव निवासी शंकर पासवान के घर पर कुछ दिन से रह रहा था. बुधवार सुबह वह अपने घर के लिए पैदल ही निकल गया और डोभी थाना के केशापी गांव पहुंच गया. 

आरोप है कि यहां के लोगों ने उसे चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. डोभी के थाना प्रभारी राहुल रंजन ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर दीपक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई. 

इस संबंध में फूफा शंकर पासवान ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर गांव के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से विकलांग था. वह इधर-उधर घूमते रहता था. मृतक युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. थाना प्रभारी ने कहा कि कानून को इस तरह ग्रामीणों को हाथ में नहीं लेना चाहिए था.

उन्होंने बताया कि मृतक के फूफा के बयान के आधार पर डोभी थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. उन्होंने कहा कि तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये