लाइव न्यूज़ :

बिहार में शराबबंदी कानूनः ताबूत में शव की जगह ढो रहे हैं शराब, आये दिन पकड़े जा रहे हैं तस्कर

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2023 15:56 IST

बिहारः एम्बुलेंस में लदे ताबूत को खोला गया तो सभी लोग चौंक पड़े। ताबूत में लाश की जगह शराब की बोतलें सजा कर रखी थीं।

Open in App
ठळक मुद्देताबूत में 240 बोतल विदेशी शराब रखी थी। मद्य निषेध की टीम ने एंबुलेंस समेत शराब को जब्त कर लिया है।झारखंड के दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पटनाः बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून होने के बावजूद शराब माफिया नित नए- नए तरीके अपना कर शराब का कारोबार कर हैं। इन माफियों का शराब कारोबार के लिए अपनाए जा रहे तरीके से शासन- प्रशासन के लोग हैरान हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला राज्य के गया जिले से सामने आया है, जहां शराब माफिया एंबुलेंस में ताबूत के अंदर शराब की खेप रख कर ला रहे थे।

एंबुलेंस में रखे गए ताबूत को जब उत्पाद टीम ने खोला तो सबके होश उड़ गए। प्राप्त जानकारी अनुसार गया में मद्य निषेध विभाग के अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप बिहार लाया जा रहा है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए मद्य निषेध विभाग ने अलग- अलग टीम बनाकर सभी चेक पोस्ट पर पदाधिकारियों को तैनात कर दिया गया।

इसी क्रम में एक चेक पोस्ट पर झारखंड की ओर से आर रहे एंबुलेंस को टीम ने रोका। एंबूलेंस में मौजुद लोगों ने बताया कि गाड़ी में डेड बॉडी रखी हुई है। चूंकि मद्य निषेध टीम को झारखंड से आ रही एम्बुलेंस पर शक था और उनका शक और गहरा गया जब उन्होंने गाड़ी में लदे ताबूत की चौड़ाई को देखा।

शक के अधर पर जब एम्बुलेंस में लदे ताबूत को खोला गया तो वहां मौजूद सभी लोग चौंक पड़े। ताबूत में लाश की जगह शराब की बोतलें सजा कर रखी थीं। ताबूत में  240 बोतल विदेशी शराब रखी थी। मद्य निषेध की टीम ने एंबुलेंस समेत शराब को जब्त कर लिया है। साथ ही झारखंड के दो तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप रांची से मुजफ्फरपुर जा रही थी। चेक पोस्ट पर तैनात मद्य निषेध इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि देर रात डोभी थाना क्षेत्र के धीरजा पुल के पास शक के आधार पर एम्बुलेंस को रोका गया था। जिसमें ताबूत रखी हुई थी।

ताबूत की चौड़ाई देख कर टीम को शक हुआ। जब चालक और साथ बैठे एक युवक को ताबूत खोलने के लिए कहा तो बोला कि इसमें शव है। तस्करों ने अपनी बात को साबित करने के लिए रोते-बिलखते परिजनों से भी बात कराई। लेकिन जब ताबूत खोला है तो शव के जगह बोतलें थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए