लाइव न्यूज़ :

बिहार आकाशीय बिजलीः 48 घंटा, 34 की मौत और 6 घायल, फसलों-घरों को भारी नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 21:57 IST

Bihar lightning: शेखपुरा में पांच, पटना व औरंगाबाद में तीन-तीन, नवादा व बांका में दो-दो लोगों की मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे ज्यादा छह-छह लोगों की मौत नालंदा व वैशाली जिलों में हुई।फसलों व घरों को भी भारी नुकसान हुआ था।जमुई जिलों में छह लोगों की मौत हुई।

पटनाः बिहार में पिछले 48 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सबसे ज्यादा छह-छह लोगों की मौत नालंदा व वैशाली जिलों में हुई।

वहीं शेखपुरा में पांच, पटना व औरंगाबाद में तीन-तीन, नवादा व बांका में दो-दो लोगों की मौत हुई। इसके अलावा, भोजपुर, भागलपुर, रोहतास, गयाजी, समस्तीपुर और जमुई जिलों में छह लोगों की मौत हुई। बिहार के विभिन्न जिलों में अप्रैल में आकाशीय बिजली और तूफान की चपेट में आने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी तथा फसलों व घरों को भी भारी नुकसान हुआ था।

नागपुर के रामटेक में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के रामटेक तहसील के सनेघाट गांव में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये महिलाएं खेत में मजदूरी का काम करती थीं।

अधिकारी के अनुसार, पांच अन्य लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब दो बजे हुई। अधिकारी ने कहा, "धान की बुआई का काम करने के बाद 25 महिलाओं का एक समूह आलूबुखारा (प्लम) के पेड़ के नीचे दोपहर का भोजन कर रहा था,

तभी बिजली गिरी, जिससे मंगलाबाई मोटघरे (40) और वर्षा हिंगे (33) की मौत हो गई। घटना में पांच महिलाएं जख्मी हो गईं, जिन्हें रामटेक उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। समूह में शामिल अन्य महिलाएं सुरक्षित हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा