लाइव न्यूज़ :

Viral Video: भैया-भैया चिल्लाती रही लड़की, नाबालिगों ने सरेआम उतार दी सलवार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 30, 2018 11:13 IST

सरेआम दरिंदगी का यह वीडियो बिहार के जहानाबाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए दर्ज की एफआईआर। दो लोग हिरासत में लिए गए।

Open in App

जहानाबाद (बिहार), 30 अप्रैलः सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीच सड़क कुछ नाबालिग लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यह छेड़छाड़ इतनी भयावह है कि देखने वालों की भी रूह कांप जाए। वीडियो में लड़की भैया-भैया चिल्लाकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है लेकिन नाबालिग लड़के उसके कपड़े उतारने पर आमादा हैं। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि कुछ लड़कों ने लड़की के हाथ-पैर पकड़ लिए और कुछ उसकी सलवार उतार रहे हैं। कपड़े उतारने के बाद लड़की को नग्न अवस्था में ही सड़क पर दौड़ा दिया गया। उन्हीं नाबालिगों में से किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया है। यह मामला बिहार के जहानाबाद का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो जहानाबाद एसपी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है जिसका नेतृत्व जहानाबाद एसपी मनीष करेंगे। सत्ताधारी जेडीयू ने भी इस मामले में सफाई पेश की है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज सिंह का कहना है कि वीडियो में जो दिख रहा है वो मानसिक अपसंस्कृति का पर्याय हैं। पुलिस ने रविवार सुबह दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के जरिए तथ्य जुटाने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में ढोंगी बाबा की ज़बरदस्त पिटाई, Watch Viral Video

पुलिस ने वीडियो में दिख रही मोटर साइकिल का नंबर भी नोट कर लिया है। गाड़ी के मालिक की पड़ताल की जा रही है। हालांकि अभी तक किसी ने इस घटना के बारे में पुख्ता तौर पर कोई सूचना नहीं दी है।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी इस घटना पर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘नीतीश कुमार के भाजपाई रामराज में 8-10 दरिंदे एक नादान 13-14 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। वीडियो देखकर कांप गया। क्या हो गया है समाज को? बलात्कारियों को सत्ताधारियों द्वारा भारत माता और तिरंगे की आड़ में जब नैतिक समर्थन मिलेगा तो समाज ऐसे ही बर्बाद होगा।’ 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :वायरल वीडियोबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने