बिहार: पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग का किया विरोध तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

By एस पी सिन्हा | Published: September 3, 2018 06:28 PM2018-09-03T18:28:58+5:302018-09-03T18:28:58+5:30

घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का है। जहां यहां प्रेमी की चाहत में एक पत्‍नी ने परिवार के साथ मिलकर पति का कत्‍ल कर दिया।

Bihar: husband refuse-love affair of wife, she killed him | बिहार: पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग का किया विरोध तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

बिहार: पति ने पत्नी के प्रेम प्रसंग का किया विरोध तो प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

पटना, 3 सितंबर: कहावत है कि प्यार अंधा होता है और इसके सिवा कुछ नहीं दिखता। यहां, भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां पत्नी ने अपने प्यार के लिए अपना सुहाग ही उजाड दिया। प्रेम में पागल विवाहिता ने अपने प्यार के लिए पति की हत्या करा दी। 

दरअसल, पत्नी का प्रेम प्रसंग पति को रास नहीं आ रहा था, लिहाजा वह इससे खुश नहीं था। पति ने कई बार इसका विरोध अपनी पत्नी से किया था। 

घटना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र का है। जहां यहां प्रेमी की चाहत में एक पत्‍नी ने परिवार के साथ मिलकर पति का कत्‍ल कर दिया। इसमें उसका साथ उसके प्रेमी ने भी दिया। घटना के बाद से इलाके में हडकंप मचा है। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि मुन्ना और उसके पत्नी सुशीला के बीच पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच विवाद की वजह थी कि पत्‍नी का किसी अन्‍य के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। 

इसको लेकर दोनों में अक्‍सर झगडे भी हो रहे थे। कई बार लोगों के बीच विवाद को सुलझाया गया था। लेकिन बावजूद इसके पत्‍नी सुशीला नहीं मानी और अपने प्रेमी से मिलती रही। इस बात का जब पति ने विरोध जताया तो सुशीला का पति से फिर झगडा हो गया। 

इसके बाद पति के परिवार वालों का आरोप है कि सुशीला एक तय साजिश के तहत मुन्‍ना को अपने घर ले गई, जहां प्रेमी और परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्‍या कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद से इलाके में हडकंप मचा है।

Web Title: Bihar: husband refuse-love affair of wife, she killed him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे