लाइव न्यूज़ :

पिता की वजह से अगवा हुई बेटी का शव झाड़ी में मिला, हंगामे की वजह से CM नीतीश नहीं गए शहर में

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 7, 2018 18:52 IST

बिहार के गया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम लापता हुए तीन बच्चों में से एक बच्ची का शव बुधवार को एक झाड़ी से बरामद हुआ।

Open in App

बिहार के गया जिले में रामपुर थाना क्षेत्र से मंगलवार शाम लापता हुए तीन बच्चों में से एक बच्ची का शव बुधवार को एक झाड़ी से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात कह रही है। पुलिस के अनुसार, गेवाल बिगहा अखाड़ा मुहल्ले में मंगलवार शाम संजय कुमार की बेटी तन्नू, अरुण शर्मा का पुत्र सूरज कुमार और विजय मिस्त्री का पुत्र अंकित कुमार खेलने के बाद शाम को घर नहीं लौटे थे। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन प्रारंभ कर दी। 

हंगामे की वजह से गया नहीं गए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को गया पहुंचे और एयरपोर्ट के सभाकक्ष में ही समीक्षा बैठक की। शहर के तनावपूर्ण माहौल के कारण यह बैठक एयरपोर्ट पर ही हुई। यहां  जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का जमकर स्वागत किया। बैठक में कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित पार्टी के कई विधायक, एमएलसी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

तीनों बच्चों की उम्र आठ से 10 वर्ष के बीच है। 

इनमें से सबसे पहले सूरज बुधवार तड़के भागकर घर पहुंचा। उसने बताया कि अंकित को मारकर चंदौती थाना क्षेत्र के खिरियावां में फल्गु नदी के किनारे रस्सी से बांध दिया गया है। इसके बाद परिजन और पुलिस खिरियावां पहुंचे तो अंकित को घायल अवस्था में रस्सी से बंधा पाया। इसके बाद तन्नू का शव भी एक झाड़ी से बरामद हो गया। रामपुर के थाना प्रभारी सुजय विद्यार्थी ने बताया कि मामले में इसी मुहल्ले के निवासी छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना है कि मंगलवार को किसी बात को लेकर छोटू से लड़ाई हुई थी। इसके बाद छोटू ने सबक सिखाने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं, आक्रोशित भीड़ ने गेवाल बिगहा में सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी। हंगामे के कारण गेवाल बिगहा मुख्य मार्ग पर आवागमन दो घंटे बाधित रहा। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा जांच जारी है। 

टॅग्स :बिहारनितीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली