लाइव न्यूज़ :

बिहार: बक्सर में हुआ महिला के साथ गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2019 05:55 IST

दूसरी घटना में जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र की इटाढी गुमटी के नजदीक स्थित आरपीएफ बैरक के पास खून से लथपथ एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

Open in App

बिहार में सामूहिक दुष्कर्म की घटनायें थमने का नाम हीं नही ले रही हैं. अभी बक्सर में जलाने का मामला पूरी तरह ठंडा नहीं हुआ था कि एक और वारदात ने सनसनी फैला दी है. शहर के गोलंबर स्थित विश्वामित्र होटल में बुधवार की रात दंपती के नाम पर कमरा बुक कर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी पुलिस को तब हुई जब महिला आज सुबह होटल के कमरे से निकल भटकते हुए औद्योगिक थाना पहुंची. मामले की आगे की छानबीन की जा रही है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता का कहना है कि उसे एक युवक बहला-फुसलाकर होटल लाया था, उसके दो अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ कुकृत्य किया. सूत्रों के अनुसार रात में एक युवक खुद को आरा का बताते हुए एक महिला के साथ होटल पहुंचा और खुद को पति-पत्नी बताते एक कमरा बुक किया. होटल में युवक ने अपना आइडी भी जमा की. कुछ देर बाद होटल में दो और लोग आए. देर रात तक दुष्कर्म करने के बाद युवक समेत दोनों लोग होटल से निकल गए. सुबह महिला होटल के रिसेप्शन पर आकर युवक पर दो अन्य के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाने लगी. इसके बाद होटल की ओर से औद्योगिक थाना को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद होटल पहुंचे थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने महिला से पूछताछ कर उसे पुलिस कर्मियों के साथ महिला थाना भेज दिया. जहां महिला के आरोपों की जांच की जा रही है. सूत्रों के अनुसार महिला बक्सर की ही रहने वाली है और उसकी शादी यूपी के नरही थाना क्षेत्र में हुई है. पति से अलगाव होने के बाद वह गोलंबर क्षेत्र में रहकर अपने ससुराल वालों से कानूनी लडाई लड रही है. महिला का कहना है कि युवक उसे बहला-फुसला कर होटल में ले गया था. इधर, सदर अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि महिला के आरोपों की जांच हो रही है. जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.   

वहीं, दूसरी घटना में जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र की इटाढी गुमटी के नजदीक स्थित आरपीएफ बैरक के पास खून से लथपथ एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं, मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई. बताया जाता है कि सुबह में शहर के लोग आरपीएफ बैरक के समीप टहल रहे थे.

इसी बीच, लोगों ने देखा कि एक महिला जमीन पर पड़ी हुई है. पास जाकर देखा, तो महिला खून से लथपथ थी. स्थानीय लोगों ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. महिला की पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, सदर एसडीपीओ सतीश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गये. 

बताया जाता है कि महिला के शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या कर शव को बैरक के पास फेंका गया है. महिला के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं. उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की भी आशंका है. शव को छिपाने के लिए किसी ने फेंक दिया है. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है. महिला की पहचान के लिए सभी जिलों में उसकी तस्वीर भेज दी गयी है. पुलिस की पहली प्राथमिकता महिला की पहचान है. अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है. बहुत जल्द पूरे मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह