लाइव न्यूज़ :

जीजा ने किया अपनी साली से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2021 15:32 IST

रेप की घटना बिहार की राजधानी पटना के शाहपुर थाना इलाके की है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

Open in App

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शाहपुर थाना इलाके में जीजा द्वारा अपनी साली से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जीजा ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया. बताया जाता है कि जीजा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह बार-बार पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा. 

आखिरकार इससे परेशान होकर जब पीड़िता ने अपनी मां और बहन को सारी बात बताई तब जाकर मामले का खुलासा हुआ. पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. 

इस संबंध में पीड़िता की मां का कहना है कि उनके पति की मौत पूर्व में ही हो गई है. बड़ी बेटी की शादी सराय निवासी विकास कुमार से हुई है. शादी के बाद से ही विकास छोटी बेटी के प्रति गलत नजर रखता था. वहीं, एक दिन छोटी बेटी घर में अकेली थी और मौका पाकर विकास ने उसके साथ दुष्कर्म किया. 

इतना ही नहीं विकास ने इस पूरे घटनाक्रम का एक विडियो भी बना लिया और अब उस वीडियो को लगातार वायरल करने की धमकी दे रहा है. अपने जीजा की इस करतूत से साली पूरी तरह परेशान हो गई और इस बात की जानकारी अपने घर वालों को देने से बचती रही. पीड़िता की मां ने मांग की है कि पुलिस आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहाररेपबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?