शर्मनाक: नाबालिग लड़की पर भी नहीं आया रहम, दरिंदे ने दोस्तों के साथ मिलकर रात भर किया गैंगरेप

By एस पी सिन्हा | Published: January 10, 2021 06:20 PM2021-01-10T18:20:29+5:302021-01-10T18:21:59+5:30

दरिंदगी की घटनाएं बिहार में थमने का नाम नही ले रही है। रोहतास जिले में एक 12 साल की नाबालिग लडकी के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दरिंदों ने लड़की को बेहोशी की हालत में फेंक दिया।

Bihar crime news 12 year old girl raped in Rohtas Police investigation | शर्मनाक: नाबालिग लड़की पर भी नहीं आया रहम, दरिंदे ने दोस्तों के साथ मिलकर रात भर किया गैंगरेप

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Highlightsनाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

पटना,10 जनवरीबिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं। पुलिस के दावों को फेल साबित करते हुए हर दिन आपराधिक घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है। इसी कड़ी में आज रोहतास जिले में 12 साल की लड़की से जान पहचान के कुछ युवकों ने हथियार के बल पर मानवता को शर्मसार करते हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। 

दरिंदों ने बेहोशी की हालत में लड़की को हाइवे से सटे खेत में फेंक दिया और फिर फरार हो गए। आज सुबह पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो वह बेहोश थी। पुलिस उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता ने परिजनों ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। फिलहाल पुलिस पीड़िता से पूछताछ कर रही है। 

पीड़िता ने जान पहचान के ही कुछ युवकों पर उसके साथ दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में लड़की को सासाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका मेडिकल जांच किया गया है। जांच में पता चला है कि किसी होटल में लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।

बताया जाता है कि शनिवार शाम घर से कोचिंग के लिए निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। आज सुबह बेहोशी की हालत में लडकी को बरामद किया गया।

Web Title: Bihar crime news 12 year old girl raped in Rohtas Police investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे