लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: 4 मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर धकेलते थे देह व्यापार के धंधे में

By एस पी सिन्हा | Updated: February 3, 2025 21:54 IST

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 4 मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे। इसके लिए उन लोगों ने हिंदू नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखे थे और अपनी गाड़ी पर हिंदू स्लोगन भी लिखवा रखे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे4 मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थेइसके लिए उन लोगों ने हिंदू नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखे थेछापेमारी में 27 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं

पटना: बिहार में पूर्णिया पुलिस ने खुश्की बाग अब्दुल्ला नगर रेड लाइट एरिया में जब छापेमारी की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि 4 मुस्लिम युवक हिंदू बनकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाते थे। इसके लिए उन लोगों ने हिंदू नाम से आधार कार्ड भी बनवा रखे थे और अपनी गाड़ी पर हिंदू स्लोगन भी लिखवा रखे थे। उन्होंने बताया कि कई हिंदू लड़कियां धोखा खा गईं और इन 4 मुसलमान युवकों ने उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया।   पूर्णिया एसपी ने बताया कि छापेमारी में 27 महिलाएं और 6 पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन मास्टरमाइंड को रेड की खबर पहले मिल चुकी थी और वह फरार हो गया। छापे के दौरान 11 नाबालिग लड़कियों को भी पुलिस ने इस धंधे से बाहर निकाला है। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि मुस्लिम युवकों ने अपना हिंदू नाम रखा हुआ था, ताकि आसानी से हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा सकें।

समाज में किसी प्रकार की गलतफहमी ना हो, इसके लिए इन लोगों ने अपनी थार गाड़ी पर कई हिंदू स्लोगन भी लिखवा रखे थे। उन्होंने बताया कि ये चारों युवक लड़कियों और महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले दूसरे जिले के दलालों से 2 से 3 लाख में सौदा तय करते थे। लड़कियों की कीमत 4 से 5 लाख तक में तय होती थी। 

जिन धंधेबाज़ों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें मोहम्मद मौसम हिंदू नाम ऋषभ शाह, मोहम्मद रफी हिंदू नाम राजीव शाह आदि शामिल हैं। हालांकि, धंधे के मास्टरमाइंड आफताब खान उर्फ अंकित तिवारी को पुलिस छापेमारी से 1 घंटे पहले भनक लग गई और वह भाग निकला। कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आफताब खान की तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं सभी नाबालिग लड़कियों का मेडिकल कराकर उन्हें महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अब्दुल्ला नगर में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब छापेमारी की तो 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि नाबालिगों की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। छापेमारी के दौरान हिरासत में ली गईं महिलाओं का आधार कार्ड से मिलान करवाया जा रहा है।

टॅग्स :बिहारक्राइमपूर्णिंया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े