लाइव न्यूज़ :

62 लाख रुपये गबन के आरोप में सासाराम नगर परिषद के मुख्य पार्षद कंचन देवी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 18, 2021 20:49 IST

नगर परिषद के मुख्य पार्षद कंचन देवी की गिरफ्तारी 62 लाख के गबन मामले में हुई है. बिना काम कराए ही 8 योजनाओं की राशि की निकासी का आरोप कंचन देवी पर लगा है.

Open in App
ठळक मुद्देनगर थाना क्षेत्र के बेदा से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. डीएम के निर्देश पर कंचन देवी पर जनवारी व अप्रैल में दो प्राथमिकी दर्ज कराए गए थे.जनवरी में बुडको के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने दर्ज करायी थी.

पटनाः बिहार के रोहतास जिले के जिला मुख्यालय सासाराम की नगर परिषद के मुख्य पार्षद को गिरफ्तार किया गया है.

नगर परिषद के मुख्य पार्षद कंचन देवी की गिरफ्तारी 62 लाख के गबन मामले में हुई है. बिना काम कराए ही 8 योजनाओं की राशि की निकासी का आरोप कंचन देवी पर लगा है. नगर थाना क्षेत्र के बेदा से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि डीएम के निर्देश पर कंचन देवी पर जनवारी व अप्रैल में दो प्राथमिकी दर्ज कराए गए थे.

पहली प्राथमिकी जनवरी में बुडको के सहायक अभियंता जितेन्द्र कुमार ने दर्ज करायी थी, जिसमें वार्ड नंबर 24 में अन्य योजनाओं से पूर्व में कराए गए कार्य के बाद भी उसी योजना का चयन करके बिना कार्य कराए साढे़ सात लाख रुपए की निकासी की गई थी. जिसमें बुडको के सहायक अभियंता का फर्जी हस्ताक्षर करके राशि की निकासी की गई थी.

इस संबंध में रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि मुख्य पार्षद कंचन देवी पिछले कई महीनों से फरार चल रही थी. बिना काम कराएं कई योजनाओं में पैसे निकाल लिए गए थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगर थाना के बेदा के पास एक मकान में मुख्य पार्षद कंचन देवी छिपी हुई है. इसी सूचना के बाद पुलिस ने महिला पुलिस के साथ छापेमारी की और मुख्य पार्षद कंचन देवी को गिरफ्तार कर लिया.  

वहीं, डीएम के आदेश पर कंचन देवी पर दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने एक मार्च को प्राथमिकी दर्ज कराया था. मुख्य पार्षद कंचन देवी पर आरोप था कि वार्ड 11 में सात योजनाओ पर बिना कार्य कराए ही 58 लाख रुपए की निकासी कर ली गी.

इसमें विधायक मद से कार्य कराने के बाद नगर पंचायत की योजना से बिना कार्य कराए ही राशि की निकासी की गई थी. इसके बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी, जिसमें आज उसे सफलता मिली. कंचन देवी से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जायेगा.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा