लाइव न्यूज़ :

बेगूसरायः आग लगने से करीब 200 से अधिक घर जलकर राख, तंबू के नीचे रहने को विवश हुए लोग,  खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नकदी, गहना समेत सभी सामान खाक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2023 15:44 IST

बिहारः करीब तीन घंटे बाद 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आगलगी की घटना के दौरान किसी घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 7 साल पहले भी यहां ऐसी ही आग लगी थी।घटना के दौरान किसी घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी।अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।

पटनाःबिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव के पतला टोल में रविवार की रात आग लग जाने से करीब दो सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नकदी, गहना समेत सभी सामान जल गया। करीब 7 साल पहले भी यहां ऐसी ही आग लगी थी।

आग लगते ही घंटों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग घरों से निकल कर जैसे तैसे अपनी जान बचाने के प्रयास में लग गए। करीब तीन घंटे बाद 6 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगलगी की इस घटना के दौरान किसी घर में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी।

दुर्भाग्य यह रहा कि आग लगने के कुछ देर बाद ही जबर्दस्त तूफान भी आया, जिससे आग बुझाने की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। अग्निशमन दस्ता और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। लेकिन उससे पहले ही पूरा मोहल्ला जलकर खाक हो गया।

इस अग्निकांड के बाद लोगों के बीच हाहाकार मचा हुआ है। इस घटना में क्षति का फिलहाल कोई भी आकलन नहीं हो पाया है। सोमवार को प्रशासनिक टीम द्वारा इसका आकलन किया गया। इस घटना के बाद से पीड़ित लोगों के बीच चीख पुकार का माहौल बना हुआ है। फिलहाल बीती रात हुए इस अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन करने के बाद ही मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

इस घटना के बाद खेतों में टेंट और तंबू लगाकर अपने ही घर के बगल में शरणार्थी बन गए हैं। बच्चे राहत शिविर में नीचे बैठ कर खाना खा रहे हैं। बुजुर्ग अपने लिए दवा काउंटर पर दवाई ले रहे हैं तो महिलाएं अपने घर के बिखरे हुए और जले सामान में से उपयोगी चीजें जो सुरक्षित हो, उसे ढूंढ कर निकालने में लगी हुई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली