लाइव न्यूज़ :

बिहार के बांका में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत, जानिए पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: March 20, 2021 21:10 IST

चने के खेत में चोरी का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने एक युवक की रात के अंधेरे में बेरहमी से पिटाई कर दी. बाद में पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहा उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में भीड़ द्वारा युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामलाचने के खेत में चोरी का आरोप लगाते हुए भीड़ ने युवक को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हुई मौतयुवक रात में अपने ही खेत पर रखवाली के लिए अकेले गया था, पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

पटना: बिहार के बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर व पलियार गांव में मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है. यहां चने की फसल उखाड़ने का आरोप लगाते हुए देर रात युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया. युवक खेत की रखवाली कर रहा था. 

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया. उसे बाद में बांका रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संतोष कुमार सिंह मोहनपुर और पलियार गांव के बीच अपने खेत में लगी फसल की देखभाल के लिए गया हुआ था. इसी दौरान वहां पर कुछ दूरी पर ही शंभू राउत अपने चने लगे खेत की रखवाली कर रहा था. 

कुछ देर बाद वहां अचानक भीड़ इकट्ठा हो गई और संतोष कुमार सिंह पर चना चोरी का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया. भीड़ के बीच में फंसा युवक संतोष अपनी जान की दुहाई देने लगा और हाथ जोडकर अपनी जान बख्श देने की प्रार्थना करता रहा.

हालांकि भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने युवक को बंधक बना लिया और देर रात फिर एक बार उसकी पिटाई शुरू कर दी, जिसका वीडियो भी क्षेत्र में तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो में भीड में शामिल कुछ लोग डंडे से युवक की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. इसी दौरान घटना की जानकारी संतोष कुमार सिंह के परिवार वालों को मिली. डरते-डरते लोग खेत पर पहुंचे जहां पर संतोष की पत्नी कंचन देवी ने अपने पति को बेसुध अवस्था में देखा और मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी. 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से जख्मी संतोष कुमार को अपने साथ लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंची. आनन-फानन में चिकित्सकों ने जख्मी युवक का इलाज आरंभ किया, लेकिन हालात को भांपते हुए उसे बांका ले जाने की सलाह दी. 

पुलिस घायल युवक को बांका ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना को लेकर मृतक की पत्नी कंचन देवी ने पति की हत्या के मामले में मोहनपुर गांव के मुख्य आरोपित शंभू रजक, मनमोहन राउत, लोचन राउत, रोहित राउत, राम गोपाल राउत के अलावा कुरथियाटीकर गांव के अशोक साह एवं विनोद साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

पुलिस इस बीच आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंकर दयाल प्रभाकर ने बताया है कि मामले में मुख्य आरोपी शंभू रजक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं.

टॅग्स :मॉब लिंचिंगक्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी