लाइव न्यूज़ :

बिहारः महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी पर हमला, गिरफ्तार लोगों को छुड़ाने के लिए बिहटा थाना पर लोगों ने किया हंगामा, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: April 18, 2023 18:35 IST

बिहारः बालू ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान सोमवार को बालू माफियाओं ने ईंट-पत्थर से खनन पदाधिकारियों और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस वालों ने थाने के गेट पर ताला लगा दिया।प्रदर्शन करने वाले लोग पुलिस वालों से भीड़ गए। पुलिस ने इस मामले में अबतक 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में अबतक 44 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के बिहटा में जारी हंगामा थमने का नाम नही ले रहा है। महिला खनन इंस्पेक्टर तन्मय कुमारी पर हमले को लेकर गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने मंगलवार को थाना घेर लिया। परिवार उनको छोड़ने की मांग कर रहे थे। इस दौरान पुलिस वालों ने थाने के गेट पर ताला लगा दिया।

प्रदर्शन करने वाले लोग पुलिस वालों से भीड़ गए। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अबतक 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें 53 नामजद और 44 अज्ञात हैं। खनन पदाधिकारी के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी मामलों की जांच की जा रही है।

इस मामले में 44 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी को जेल भेजा गया है। इधर बालू लदे वाहनों को भी डीटीओ के द्वारा फाइन किया गया है। वहीं आज परेव के बालू घाटों पर एक भी ट्रक नजर नहीं आ रहा है। कल तक जिस जगहों पर ट्रकों की लंबी कतारें लगी होती थी। वहां पूरा सड़क खाली है।

बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस रात भर इलाके में छापेमारी किया है। बालू खनन में कई ट्रक अभी भी सोन नदी के बीचो-बीच फंसी हुई है, जहां से पुलिस के लिए ट्रक को निकाल पाना काफी मुश्किल भरा है। यहां बता दें कि बालू ओवरलोडिंग की चेकिंग के दौरान सोमवार को बालू माफियाओं ने ईंट-पत्थर से खनन पदाधिकारियों और पुलिस की टीम पर हमला कर दिया था।

खनन विभाग की टीम के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर भी मारा। पुलिस के कई जवान भाग गए, लेकिन इंस्पेक्टर घिर गईं। इस घटना में खनन इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिला खनन विभाग की महिला इंस्पेक्टर कर्मियों के साथ ओवरलोडिंग ट्रकों की चेकिंग करने पहुंची थीं।

इसी दौरान ट्रक चालकों से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बालू माफिया और उसके लोगों ने जिला खनन इंस्पेक्टर समेत अन्य कर्मियों को बिहटा-आरा एनएच मुख्य मार्ग पर परेव गांव के समीप ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए जिला खनन की टीम भागने लगी। इस दौरान महिला इंस्पेक्टर उनकी पकड़ में आ गईं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली