लाइव न्यूज़ :

बिहार: विजयदशमी की रात नाबालिग लड़की को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2018 20:05 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। लडकी को मेडिकल के लिए आज छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

Open in App

पटना,20 अक्टूबर: बिहार के छपरा जिले के मकेर थाना ईलाके के फुलवरिया गांव में विजयादशमी की रात एक नाबालिग से गैंगरेप किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में लडकी को उसके घर के बाहर से अगवा करने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया। फुलवरिया गांव में हुई घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। लडकी को मेडिकल के लिए आज छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है।

विजयादशमी के मौके पर हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस ने इस मामले में जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम मोहम्मद शोएब और सूरज कुमार हैं। हालांकि इस मामले में आरोपी खुद को निर्दोष बता रहे हैं।

सारण के एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। गैंगरेप की इस घटना के बाद इलाके के लोग भी सकते में हैं और आरोपियों को लेकर खासे आक्रोशित भी। यहां उल्लेखनीय है कि विजयादशमी के मौके पर पुलिस प्रशासन की खासी मुस्तैदी होती है, ऐसे में इस गैंगरेप की घटना ने पुलिसिया चौकसी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

टॅग्स :गैंगरेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज