लाइव न्यूज़ :

बिहार: दिवाली पर अलग-अलग घटनाओं में 7 लोगों की हत्या, एक साथ परिवार के तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2019 14:01 IST

दूसरी घटना जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी थाना क्षेत्र स्थित देकुली गांव में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता मनोज यादव के भाई अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि तीसरी घटना में सीवान में भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Open in App
ठळक मुद्दे सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा निवासी कुणाल सिंह के चाचा की चार वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी और उस हत्याकांड में कुणाल सिंह की चाची चश्मदीद गवाह थी. हत्याकांड में गवाह होने की वजह से तीन वर्ष पूर्व कुणाल सिंह के चाची की भी हत्या कर दी गई थी और उसमें कुणाल सिंह गवाह थे.

बिहार में बेखौफ अपराधियों का कहर दिवाली के दिन भी कम नहीं हुआ. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अपराधियों ने सात लोगों की हत्या कर के सुशासन और पुलिसिया चौकसी के दावों को खुली चुनौती दी है. इसमें राज्य के बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में बेखौफ अपराधियों ने दिवाली की रात जमकर उत्पात मचाया और एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. गनीमत ये रही कि अपराधियों के पास कारतूस खत्म हो जाने की वजह से दो युवकों की जान बच गई. मृतक एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि मृतक कुणाल सिंह, कंचन देवी एवं उनकी पुत्री सोनम कुमारी उस वक्त घर में मौजूद थे, जब अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के दो पुत्र शिवम कुमार और शुभम कुमार बाहर पटाखा जला रहे थे. अपराधियों ने शिवम और शुभम को भी निशाना बनाया. लेकिन कारतूस मिसफायर हो जाने की वजह से दोनों की जान बच गई.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद और पूर्व में हुई हत्या में कुणाल सिंह के गवाह होने की वजह से मृतक के सहोदर भाई ने ही इस घटना को अंजाम दिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा निवासी कुणाल सिंह के चाचा की चार वर्ष पूर्व हत्या कर दी गई थी और उस हत्याकांड में कुणाल सिंह की चाची चश्मदीद गवाह थी. हत्याकांड में गवाह होने की वजह से तीन वर्ष पूर्व कुणाल सिंह के चाची की भी हत्या कर दी गई थी और उसमें कुणाल सिंह गवाह थे. इसी हत्या के मामले में गवाही न देने की वजह से कुणाल सिंह के भाई विकास कुमार के द्वारा लगातार कुणाल सिंह को जान मारने की धमकी दी जा रही थी. इसके बाद रविवार की रात दीपावली की आड में विकास सिंह ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची और कुणाल सिंह के घर पहुंच गया.

जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस वक्‍त कुणाल सिंह की पत्नी कंचन देवी खाना बना रही थीं और कुणाल सिंह की बेटी सोनम कुमारी पूजा कर रही थीं. उसी दौरान कुणाल सिंह भी बाजार से अपने घर पहुंचे. सभी को घर पर आया देख विकास सिंह अपने भाई के साथ कुणाल सिंह के घर पहुंच गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें कुणाल सिंह, कंचन देवी और सोनम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

तीन लोगों की हत्या करने के बाद विकास सिंह जब बाहर निकला तो कुणाल सिंह के दो पुत्र पटाखा चला रहे थे. आरोपी विकास ने उन दोनों पर भी फायरिंग शुरू कर दी थी. लेकिन मिस फायर हो जाने की वजह से कुणाल के बेटे शिवम और शुभम की जान बच गई.

वहीं, पुलिस इस बडी घटना के बाद अपराधी विकास कुमार की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है. डीएसपी (मुख्यालय) कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि विकास की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की मानें तो इस सारे फसाद की जड़ जमीन विवाद है. पुलिस के अनुसार, मृतक कुणाल सिंह के चाचा नावल्द (नि:संतान) थे और आरोपी विकास कुमार को संदेह था कि उनके चाचा अपनी सारी जमीन-जायदाद कुणाल कुमार के नाम कर देंगे. इसी वजह से विकास कुमार ने पहले अपने चाचा की हत्या की फिर चाची की. चाची की हत्या के मामले में कुणाल सिंह के गवाह होने की वजह से अब विकास सिंह ने कुणाल सिंह के पूरे परिवार को अपना निशाना बनाया था.

वहीं, दूसरी घटना जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी थाना क्षेत्र स्थित देकुली गांव में बेखौफ अपराधियों ने राजद नेता मनोज यादव के भाई अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. जबकि तीसरी घटना में सीवान में भी एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.  हत्या की ये घटना सीवान के मुफस्सिल थाना स्थित आकोपुर की है, जहां आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी में एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े