लाइव न्यूज़ :

Bhopal Income Tax Department: लावारिस ‘एसयूवी’ कार में 52 किग्रा सोना, 11 करोड़ नकदी?, 40 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की छड़ें, आखिर क्या...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 18:15 IST

Bhopal Income Tax Department: वन क्षेत्र में एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।52 किलोग्राम सोने की छड़ें और भारी मात्रा में नकदी जब्त की।‘एसयूवी’ कार ग्वालियर के रहने वाले चंदन सिंह गौर के नाम पर पंजीकृत है।

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में आयकर विभाग और पुलिस ने एक लावारिस ‘एसयूवी’ कार से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर में पिछले कुछ दिनों से आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच यह जब्ती हुई है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना मिली थी कि कुशालपुरा रोड पर एक वाहन लावारिस हालत में खड़ा हुआ है और उसके अंदर कई बैग रखे हुए हैं। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रियंका शुक्ला ने बताया, “किसी व्यक्ति ने रातीबड़ थाने को सूचना दी कि कुशालपुरा रोड पर एक ‘इनोवा क्रिस्टा’ कार काफी समय से लावारिस हालत में खड़ी है और वाहन के अंदर करीब सात से आठ बैग रखे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।”

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में कुछ विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई के बीच किसी ने सोने और नकदी से भरे ये बैग छोड़े हो सकते हैं। अधिकारी ने बताया, “हमने आयकर विभाग को सूचित किया और उन्होंने ‘एसयूवी’ कार की खिड़कियां तोड़कर उसमें से 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और भारी मात्रा में नकदी जब्त की।”

उन्होंने बताया कि ‘एसयूवी’ कार ग्वालियर के रहने वाले चंदन सिंह गौर के नाम पर पंजीकृत है लेकिन वह चार वर्ष से भोपाल में रह रहा है। अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है। आयकर महानिदेशक (जांच) सतीश के. गोयल ने बताया कि वन क्षेत्र में एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारियों ने वाहन की तलाशी ली और उसमें से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 52 किलोग्राम सोने की छड़ें और 11 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की।

उन्होंने बताया कि जब्त की गई कुल राशि 52 करोड़ रुपये है। गोयल ने बताया, “अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह नकदी और सोना किसका है और हम मामले की जांच कर रहे हैं।” मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि छापेमारी में जब्त सोना और अन्य चीजें राजनेताओं और नौकरशाहों के बीच सांठगांठ का नतीजा है।

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBhopa Police Stationभोपालbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम