लाइव न्यूज़ :

ढाई महीने का गर्भ लिए 14 वर्षीय रेप पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटक रही, जानिए पूरा मामला

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: February 2, 2021 20:16 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल के अरेरा हिल्स थानाक्षेत्र में रहने वाली में 14 वर्षीय एक किशोरी ढाई माह का गर्भ लिए अपने माता-पिता के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है.

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी अब भी उसे अश्लील इशारे करता है और फब्तियां कसता है.आरोपी युवक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी.पीड़िता के माता-पिता आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं.

भोपालः भोपाल शहर के अरेरा हिल्स थानाक्षेत्र में रहने वाली में 14 वर्षीय एक किशोरी ढाई माह का गर्भ लिए अपने माता-पिता के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है.

उसका परिवार भी सिर छुपाकर घर से निकल रहा है. पीड़िता के मुताबिक, मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ रेप किया था. आरोपी युवक ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी थी, इस डर से वह अब तक चुप रही, किसी को कुछ नहीं बताया. आरोपी अब भी उसे अश्लील इशारे करता है और फब्तियां कसता है.

पीड़िता के माता-पिता आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं. इस मामले में आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक से तीन सप्ताह के भीतर प्रतिवेदन मांगा है. आयोग ने यह भी पूछा है कि मामले में एफआईआर दर्ज की गई है या नही? यदि एफआईआर दर्ज की गई है, तो मामले की अद्यतन स्थिति क्या है?

इंदौर में बुजुर्गों को कचरा वाहन से फेंकने मानव अधिकार आयोग ने मांगा जबाव

इंदौर नगर निगम कर्मियों ने बीते शुक्रवार को एक दर्जन बेसहारा बुजुर्गों को उठाकर अतिक्रमण हटाने वाले कचरा वाहन में बेरहमी से पटका और शिप्रा पुल पर छोड़ दिया. इसके लिए उनको ठंड से बचाने का झांसा दिया गया. मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना का लोगों ने विरोध किया, तो इन्हीं बुजुर्गों को दोबारा वाहन में पटका और वापस शहर में लाकर छोड़ दिया.

इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल हुआ और शिकायत जब मुख्यमंत्री तक पहुंची, तो अधिकारी बोले कि सभी बुजुर्गों को रैन बसेरे में भेज दिया गया हैं. मुख्यमंत्री ने इस मामले में सख्त नाराजगी दिखाई और कहा कि ऐसी अमानवीय घटना दोबारा कतई नही होना चाहिए. इस मामले में मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, संभागायुक्त इंदौर, कलेक्टर इंदौर एवं नगर निगम आयुक्त, इंदौर से दो सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी