लाइव न्यूज़ :

Bhojpur road accident: गाड़ी के परखच्चे उड़े, परिवार में खुशी पर ग्रहण!, 5 की मौत और अस्तपाल में 3 जिदंगी से लड़ रहे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2024 14:38 IST

Bhojpur road accident: बिहार के भोजपुर जिले में आरा-बक्सर फोर-लेन सड़क पर एक जीप के डिवाइडर से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देBhojpur road accident: सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।Bhojpur road accident: जख्मी दो की स्थिति चिंताजनक है।Bhojpur road accident: गजराजगंज पुलिस चौकी के पास हुई।

Bhojpur road accident:बिहार में आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है। इसी कड़ी में गुरूवार को सुबह पांच बजे भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी अन्तर्गत आरा-बक्सर हाईवे पर बीबीगंज गांव के पास एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतना जबर्दस्त था कि गाड़ी पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल और दो ने इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी जबर्दस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि प्रसाद शर्मा पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस जवानों द्वारा ही सभी को एंबुलेंस पर लाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

इसके बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी गई। मृतकों में अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियां गांव निवासी 56 वर्षीय भूप नारायण पाठक, 50 वर्षीया पत्नी रेणु देवी, 28 वर्षीय पुत्र विपुल पाठक, 25 वर्षीया पुत्री अर्पिता पाठक और 3 साल का पोता हर्ष पाठक शामिल है।

जबकि जख्मी लोगों में 25 साल की बहू मधु देवी और 4 साल की पोती बेली कुमारी शामिल है और दोनों का इलाज आरा सदर अस्पताल में जारी है। सभी लोग रक्षाबंधन के दिन हंसी-खुशी गाड़ी पर सवार होकर विंध्याचल दर्शन करने गए थे, लेकिन उनके परिवार वालों क्या मालूम था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी दर्शन होगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली