लाइव न्यूज़ :

बहला-फुसलाकर ले गए और 6 साल की बच्ची से रेप, 3 नाबालिग लड़कों ने किया हैवानियत, 2 अरेस्ट और 1 फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 14:56 IST

भजनपुराः दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देभजनपुराः तीन लड़कों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उससे कथित रूप से बलात्कार किया।भजनपुराः सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। भजनपुराः आवश्यक देखभाल एवं परामर्श दिया जा रहा है।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में तीन नाबालिग लड़कों द्वारा छह वर्षीय बच्ची से कथित रूप से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है और इस संबंध में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना 18 जनवरी को हुई, जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और भारतीय न्याय संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, तीन लड़कों ने बच्ची को बहला-फुसलाकर उससे कथित रूप से बलात्कार किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी आरोपी नाबालिग हैं और उनकी पहचान कर ली गई है। दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि बच्ची को चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया है और उसे आवश्यक देखभाल एवं परामर्श दिया जा रहा है।

उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और नाबालिगों से जुड़े मामलों से संबंधित प्रावधानों के अनुसार आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि फरार आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई हैं और जांच के तहत आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज तथा स्थानीय खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो