मुंहबोली बहन के साथ 12 साल तक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, डीएसपी सोमेश मिश्र अरेस्ट, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: February 27, 2021 06:59 PM2021-02-27T18:59:43+5:302021-02-27T19:01:03+5:30

बिहार के भागलपुर जिले में महिला थाने की पुलिस ने गुरुवार को करीबी रिश्तेदार से दुष्कर्म करने के आरोप में डीएसपी सोमेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

bhagalpur police DSP Somesh Mishra arrested Rape Relative sister blackmail by making videos abuse | मुंहबोली बहन के साथ 12 साल तक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, डीएसपी सोमेश मिश्र अरेस्ट, जानें मामला

भागलपुर की एसएसपी नीताश गुडिया ने आरोपी डीएसपी को निलंबित करवा दिया है।

Highlightsरिश्तेदार की लड़की से लगातार यौन शोषण कर रहा था।लड़की ने महिला थाने में 20 मार्च 2020 को दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।सिटी एएसपी पूरण कुमार झा ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी ने आरोपित प्रशिक्षु डीएसपी को साहिबगंज रेलवे क्वार्टर से गिरफ्तार कर लिया है। 

पटनाः बिहार में डीएसपी सोमेश मिश्र पर एक लड़की के साथ बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है।

डीएसपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करते हुए निलंबित कर दिया गया है। डीएसपी के ऊपर आरोप है कि उसने भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करते 12 साल तक उस लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। यही नहीं उसने उस लड़की का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर उसे ब्लैकमेल करता रहा। भागलपुर की एसएसपी नीताश गुडिया ने आरोपी डीएसपी को निलंबित करवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग की ओर से मगध रेंज के आईजी अमित लोढ़ा को प्रस्तुतीकरण पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। डीएसपी पर आरोप है कि उसने अपनी एक मुंहबोली बहन के साथ 12 साल तक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

महिला थानाध्यक्ष रीता कुमारी के मुताबिक पीड़ित लड़की डीएसपी की रिश्तेदार है। डीएसपी सोमेश मिश्रा मूल रूप से झारखंड के गोड्डा का रहने वाला है और इसके पिता साहेबगंज में रेलवे में नौकरी करते हैं। इस घिनौनी अपराध को अंजाम देने के आरोप में उसे कुछ ही दिन पहले झारखंड के साहेबगंज से गिरफ्तार किया गया है।

यह पुलिस से भागता फिर रहा था। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की ने आरोप लगाया था कि सोमेश दिल्ली में रह रहा था, उसी समय उसे अपने पास बुलाया था। वहां उसके साथ गलत किया और उसका वीडियो बना लिया। फिर उसी वीडियो को लेकर वह ब्लैकमेल कर रहा था।

पहलीबार डीएसपी ने उसके साथ छात्रावास में ही जूस में नशीली टिकिया मिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद 2009 से 2012 तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि जून 2014 में बैंक ऑफ बड़ौदा में उसकी पीओ की नौकरी लग गई थी। इसके बाद सोमेश ब्लैकमेल कर उससे पैसे वसूलने लगा। जून 2015 को लड़की की शादी हो गई।

वह अभी कोलकत्ता में रह रही है। सोमेश वहां भी उसे धमकी देने के लिए पहुंच गया। सोमेश से तंग आकर पीड़ित लड़की ने इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी। जब पुलिस मुख्यालय स्तर से इसकी जांच की गई तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद सोमेश को  निलंबित कर दिया गया। अनुसंधान में आरोप सही पाये जाने के बाद साहेबगंज से उसे गिरफ्तार किया गया है।

Web Title: bhagalpur police DSP Somesh Mishra arrested Rape Relative sister blackmail by making videos abuse

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे