लाइव न्यूज़ :

Bhadohi: 30 जुलाई को घर से निकली और वापस नहीं लौटी?, अपहरण कर 60 दिन तक रेप, 21 वर्षीय एक युवक अरेस्ट और निशानदेही पर नाबालिग बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2024 09:49 IST

Bhadohi: पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के रहने वाले युवक ने 20 अगस्त को एक तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन 30 जुलाई की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी।

Open in App
ठळक मुद्देनिशानदेही पर नाबालिग को बरामद कर लिया गया।विशाल प्रजापति नाम के युवक के साथ उसकी बहन को देखा गया था।विशाल प्रजापति के खिलाफ 20 अगस्त को अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

Bhadohi: भदोही पुलिस ने अगस्त में एक लड़की का अपहरण करने और दो महीने में कई बार उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में सोमवार को 21 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया । यह जानकारी पुलिस की एक अधिकारी ने सोमवार को दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी विशाल प्रजापति (21) को रविवार देर शाम भदोही रेलवे स्टेशन से उस वक़्त गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में था। उसकी निशानदेही पर नाबालिग को बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि शहर कोतवाली इलाके के रहने वाले युवक ने 20 अगस्त को एक तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन 30 जुलाई की देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी।

उनके मुताबिक तहरीर में दावा किया गया था कि अमिलौरी गांव के विशाल प्रजापति नाम के युवक के साथ उसकी बहन को देखा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने विशाल प्रजापति के खिलाफ 20 अगस्त को अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।

एसपी ने बताया रविवार को एक सूचना पर रेलवे स्टेशन से विशाल को गिरफ्तार कर कड़ाई से हुई पूछताछ के बाद नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की आज मेडिकल जांच कराई गई है। अदालत में बयान दर्ज कराने साथ विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है। उन्होंने बताया मेडिकल रिपोर्ट और बयान के बाद मामले में पॉक्सो और अन्य सुसंगत धाराएं शामिल की जाएंगी।

यौन शोषण के शिकार कई एससी/एसटी बच्चों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला : एनसीपीसीआर

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने यौन अपराधों के शिकार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) समुदायों के बच्चों की बड़ी संख्या पर चिंता जतायी और कहा कि तत्काल मुआवजे के कानूनी प्रावधानों के बावजूद उनमें से कई को राज्यों से कोई वित्तीय राहत नहीं मिली है।

एनसीपीसीआर के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, यौन अपराधों के शिकार बने 5,178 बच्चों में से 1,546 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं। सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एक पत्र में, एनसीपीसीआर ने ‘पॉक्सो ट्रैकिंग’ पोर्टल से डेटा साझा किया।

यह पोर्टल यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों पर नजर रखता है। एनसीपीसीआर ने कहा, ‘‘तत्काल मुआवजे के कानूनी प्रावधानों के बावजूद, इनमें से कई पीड़ितों को कोई वित्तीय राहत नहीं मिली है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला