लाइव न्यूज़ :

भदोही: महिला ने अपने 5 बच्चों को गंगा नदी में डुबोया, तलाश में जुटे गोताखोर, ये रही वजह

By भाषा | Updated: April 12, 2020 14:10 IST

यह घटना आज (12 अप्रैल) रात करीब 2 बजे की है। आसपास के लोग जब बच्चों को चीख सुनकर वहां पहुंचे तो उन्होंने महिला को नदी से तैरकर बाहर निकलते देखा।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंजू से पूछताछ की तो उसने भयावह वारदात का खुलासा किया। मंजू ने रात करीब दो बजे गांव में ही स्थित गंगा नदी में सभी बच्चों को कथित रूप से डुबो दिया।

भदोही: भदोही जिले के गोपीगंज इलाके में हुई दिल दहला देने वाली एक घटना में एक महिला ने कथित रूप से पति से झगड़ा होने से त्रस्त होकर अपने पांच बच्चों को गंगा नदी में डुबोकर मार डाला। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने रविवार को बताया जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गाँव में रहने वाली मंजू (36) का पति मृदुल यादव झारखण्ड में रहता है।

शनिवार देर रात मंजू किसी को बताए बगैर अपने पांच बच्चों आरती (12), सरस्वती (10), मातेश्वरी (08), शिवशंकर (छह) और केशव (चार) को घर से लेकर निकली थी। उन्होंने बताया कि मंजू ने रात करीब दो बजे गांव में ही स्थित गंगा नदी में सभी बच्चों को कथित रूप से डुबो दिया।

सिंह ने बताया कि आसपास के लोग जब बच्चों को चीख सुनकर वहां पहुंचे तो उन्होंने महिला को नदी से तैरकर बाहर निकलते देखा। उन्होंने बताया कि रात में यह नजारा देखकर लोग डर गए और वहां से भाग गए। मंजू सुबह तक घाट पर बैठी रही। सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मंजू से पूछताछ की तो उसने भयावह वारदात का खुलासा किया।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मंजू ने बताया कि उसने अपने पांचों बच्चों को इसलिए गंगा में डुबोकर मार डाला क्योंकि उसका पति कई साल से उससे हर रोज झगड़ा करता था। सिंह ने बताया कि जहांगीराबाद घाट पर गंगा का पानी काफी गहरा है। गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला