लाइव न्यूज़ :

आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर कैशवैन से 15 लाख रुपए लूटे, अपराधियों ने लूट के दौरान गार्ड को गोलियों से भूना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2023 19:14 IST

बिहार में कैमूर जिले के भभुआ पूरब पोखरा इलाके का मामला है। बाइक सवार 3 लुटेरों ने पहले वैन के गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका।

Open in App
ठळक मुद्देकैश से भरा झोला लेकर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए।कुर्सी पर बैठे गार्ड के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसके सीने में गोली मार दी। तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए एटीएम के अंदर घुस गए।

पटनाः बिहार में अपराधी अब खुलेआम पुलिस को चुनौती देने लगे हैं। इसी कड़ी में कैमूर जिले के भभुआ पूरब पोखरा इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एटीएम गार्ड को गोली मारकर कैशवैन से 15 लाख रुपए लूट लिये।

अपराधियों ने लूट के दौरान ही गार्ड को गोलियों से भून दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार 3 लुटेरों ने पहले वैन के गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका। फिर सीने में गोली मार दी। इसके बाद एटीएम के अंदर घुसकर कैश से भरा झोला लेकर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए।

यह घटना भभुआ शहर के पूरब पोखरा के पास पीएनबी के एटीएम की है। मृतक गार्ड की पहचान कैमूर जिले के बेलावं थाना क्षेत्र के कटरा गांव के रहने वाले स्वर्गीय बबन चौबे के पुत्र भानु कुमार चौबे के रूप में हुई है। शनिवार की दोपहर करीब एक से दो बजे के बीच कैश डालने कैश वैन पहुंचा था।

पीएनबी के गार्ड प्रेम राम ने बताया कि एक गार्ड गाड़ी में बैठा था दूसरा गार्ड एटीएम के पास कुर्सी लगाकर बैठ गया और 2 लोग कैश लेकर अंदर गए। इतने में तीन की संख्या में लड़के ब्लू रंग की अपाचे बाइक से आए जो बिना नंबर प्लेट की थी। कुर्सी पर बैठे गार्ड के आंख में मिर्ची पाउडर डालकर उसके सीने में गोली मार दी।

इसके बाद तीन राउंड हवाई फायरिंग करते हुए एटीएम के अंदर घुस गए। कैश वाला झोला ले लिया और गार्ड का हथियार छीनकर फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों ने पीछे से आकर आंख में मिर्चा पाउडर फेंका और एटीएम के पैसे लूटकर भाग गये। आसपास के सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान की जा रही है और जो भी कार्रवाई होगी, पुलिस के द्वारा की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceहत्यापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए