लाइव न्यूज़ :

मां ने 2 साल के बेटे का रेता गला, फिर इस वजह से खुद भी कर ली आत्महत्या

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2019 18:47 IST

प्रतिमा मंगलुरकर की शादी चार साल पहले सतीश शेटी से हुई थी, जो एक्साइज विभाग में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार को यह हादसा हुआ और इस हादसे की खबर सतीश ने खुद पुलिस को दी।

Open in App

बेंगलरु के कल्याण नगर में एक 28 साल की महिला ने अपने बेटे की गला रेत कर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद महज कुछ घंटों में महिला ने भी आत्महत्या कर ली। घटना 23 मार्च के शाम की है। पुलिस के मुताबिक, महिला का नाम प्रतिमा मंगलुरकर और बेटे का नाम सार्तिक बताया गया है। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला डिप्रेशन की शिकार थी। डिप्रेशन में आकर ही उसने अपने बेटे और अपनी जान ली है।  प्रतिमा मंगलुरकर की शादी चार साल पहले सतीश शेटी से हुई थी, जो एक्साइज विभाग में काम करते हैं। पुलिस का कहना है कि शनिवार को यह हादसा हुआ और इस हादसे की खबर सतीश ने खुद पुलिस को दी। उनका कहना यह भी है कि पति के कई बार फोन लगाने का प्रयास करने के बावजूद किसी ने कोई जवाब नहीं दिया था।

जब ऑफिस से सतीश घर लौटे तब बीवी और बच्चों को मृत पाया। सतीश ने इस वारदात की जानकारी पहले पड़ोसियों को दी। कुछ देर बाद पुलिस के आते ही दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया।

सतीश  उस दिन एक्साइज विभाग चुनाव की ड्यूटी में व्यस्त थे। पुलिस के मुताबिक प्रतिमा डिप्रेशन का शिकार थी। इस सिलसिले को लेकर प्रतिमा के मां-बाप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रतिमा और सतीश के शादी को चार साल हो गये हैं और उनके बीच ऐसी कोई भी बता नहीं थी, जिससे कि प्रतिमा डिप्रेशन में जाए। 

प्रतिमा की मां विद्या ने पुलिस को बताया कि उनकी बात अपनी बेटी से हादसे के पहले 3 बजे हुई थी। जिसमें फोन पर बात करते वक्त सब कुछ ठीक लगा। रविवार को प्रतिमा के माता-पिता हादसे की खबर सुनकर बेंगलरु पहुंचे।  

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार