लाइव न्यूज़ :

कार में नग्न था शख्स, लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा?, महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2026 22:21 IST

बेंगलुरुः महिला काम से घर लौट रही थी तभी कार में सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ व्यक्ति उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो में आपबीती साझा की।गश्ती सिपाही को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

बेंगलुरुःबेंगलुरु में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने कार सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ एक व्यक्ति पर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 24 जनवरी को हुई यह घटना तब सामने आई जब महिला ने अपने ‘इंस्टाग्राम हैंडल’ पर एक वीडियो में आपबीती साझा की।

उसने बताया कि महिला काम से घर लौट रही थी तभी कार में सवार ‘‘पूरी तरह नग्न’’ व्यक्ति उसे लगातार बुलाता रहा और उसकी ओर कार बढ़ाता रहा। महिला का आरोप है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी हेब्बागोडी पुलिस थाने से जुड़े एक गश्ती सिपाही को दिए जाने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया।

इसके बाद महिला की पहचान की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला त्रिपुरा की रहने वाली है और यहां एक निजी अस्पताल में काम करती है। उन्होंने बताया कि महिला से संपर्क किया गया और विस्तृत बयान देने को कहा गया। पुलिस ने कहा कि हेब्बागोडी पुलिस थाना क्षेत्र में धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदिग्ध को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम