लाइव न्यूज़ :

8 साल में 15 महिलाओं से शादी! खुद को डॉक्टर...इंजीनियर बताकर लड़कियों को फंसाता था जाल में, खराब अंग्रेजी ने खोल दी पोल

By विनीत कुमार | Updated: July 10, 2023 14:35 IST

बेंगलुरु के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस शख्स पर आरोप है कि उसने पिछले करीब 8 साल में कई लड़कियों को धोखे में रखकर उनसे शादी की और उनके गहने, पैसे लेकर भाग गया।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक में पुलिस ने 15 से अधिक महिलाओं को शादी के बहाने ठगने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पिछले कई सालों से ये काम कर रहा था। हालांकि, खराब अंग्रेजी के कारण उसकी पोल खुल गई और कई अन्य महिलाएं उसके झांसे में आने से बच गईं।

बेंगलुरु के बनशंकरी के रहने वाले महेश केबी नायक को रविवार को मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार किया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 35 वर्षीय नायक ने 2014 से अब तक कम से कम 15 महिलाओं से शादी की और उनके नकदी पैसे और आभूषण लेकर भाग जाता था।

महेश को मैसूर की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस महिला ने संदिग्ध से इस साल की शुरुआत में शादी की थी। एक अन्य महिला ने भी झूठे तथ्य पेश करके व्यक्ति द्वारा धोखा दिये जाने की शिकायत करते हुए पुलिस से संपर्क किया था।

इसके बाद पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए एक टीम बनाई और उसे तुमकुरु से पकड़ा।

ऑनलाइन मैरिज साइट पर बनाई थी नकली प्रोफाइल

महेश ने महिलाओं को लुभाने के लिए एक ऑनलाइन साइट पर एक नकली प्रोफाइल बनाई थी और अक्सर खुद को इंजीनियर या डॉक्टर के रूप में पेश किया करता था।

महेश ने खुद को एक डॉक्टर के रूप में पेश करने के लिए तुमकुरु में एक नकली क्लिनिक भी बना रखा था और एक नर्स को भी काम पर रखा था।

कई महिलाएं उसके जाल में फंस गईं थी, वहीं कई को उसके खराब अंग्रेजी बोलने के कारण कुछ गड़बड़ का संदेह हुआ। जब कुछ महिलाओं ने महेश को अंग्रेजी बोलते हुए सुना तो उन्होंने उसके विवाह प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया क्योंकि उन्हें शक हो जाता था।

पुलिस के मुताबिक, महेश ने 15 महिलाओं से शादी की और उनसे उनके चार बच्चे भी हैं। वह अपनी पत्नियों से बहुत कम मिलता था और जिन महिलाओं से उसने विवाह किया था उनमें से अधिकांश पढ़ी-लिखी और कामकाजी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर पीड़ितों को ठगे जाने का एहसास हो गया था लेकिन शर्मिंदगी के डर से उन्होंने इसकी शिकायत नहीं की।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार