लाइव न्यूज़ :

Bengaluru: मुख्य आरक्षक टिप्पन्ना ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की?, सुसाइड नोट में पत्नी और ससुर पर अत्याचार-उत्पीड़न का आरोप लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 06:03 IST

Bengaluru: आत्महत्या की यह घटना हाल ही में बेंगलुरु में एक इंजीनियर के आत्महत्या किये जाने के मामले के बाद हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देएक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है।सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक काम करके घर लौटा था।परिवार द्वारा उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। 

 

 

 

 

 

Bengaluru:बेंगलुरु के बायप्पनहल्ली में शुक्रवार की रात पुलिस के एक मुख्य आरक्षक ने कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हुलीमावु पुलिस थाने में तैनात टिप्पन्ना (33) जब अपनी शिफ्ट पूरी करके घर लौटे तो यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के बीच "गर्मागर्म बहस" हुई, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि टिप्पन्ना ने कन्नड़ में लिखा एक पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने पत्नी और ससुर पर अत्याचार एवं उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

कथित नोट में उन्होंने दावा किया कि 12 दिसंबर को शाम 7:26 बजे उनके ससुर ने उन्हें धमकी दी थी कि वह या तो मर जाए या फिर उसे मार दिया जाए ताकि उनकी बेटी शांति से रह सके। पुलिस के अनुसार टिप्पन्ना की शादी 2021 में हुई थी और उसके कोई बच्चे नहीं थे। घटना वाले दिन वह सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक काम करके घर लौटा था।

पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकल गया और आत्महत्या कर ली। टिप्पन्ना की पत्नी और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक धमकी सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है। आत्महत्या की यह घटना हाल ही में बेंगलुरु में एक इंजीनियर के आत्महत्या किये जाने के मामले के बाद हुई है। उसने अपनी अलग रह रही पत्नी और उसके परिवार द्वारा उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। 

टॅग्स :बेंगलुरुPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद