लाइव न्यूज़ :

Bengaluru Cafe Blast: NIA ने यात्रा के आधार पर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By आकाश चौरसिया | Updated: March 13, 2024 11:53 IST

Bengaluru Cafe Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट से जुड़े मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान शब्बीर नाम के रूप में हुई और वो बल्लारी में काउल बाजार क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNIA ने पिछली यात्रा की आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कियाआरोपी की पहचान शब्बीर नाम के रूप में हुईएनआईए ने बताया कि आरोपी बल्लारी में काउल बाजार क्षेत्र से ताल्लुक रखता है

Bengaluru Cafe Blast: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट से जुड़े मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान शब्बीर नाम के रूप में हुई और वो बल्लारी में काउल बाजार क्षेत्र से ताल्लुक रखता है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसी ने उसे हमले से जुड़े मामले पर पूछताछ की और उसकी गिरफ्तारी हाल की यात्रा के आधार पर जांच एजेंसी ने उसे संदिग्ध मानते हुए गिरफ्तार किया। 

इससे पहले पिछले हफ्ते एनआईए ने विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्धों में से एक की ताजा तस्वीरें जारी की थींऔर नागरिकों से उस व्यक्ति की पहचान करने में सहायता करने का आह्वान किया था, जो संभवत: रामेश्वरम कैफे में विस्फोट से जुड़ा हुआ है।

एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले से जुड़े संदिग्ध की पहचान करने के लिए नागरिकों से सहयोग मांगा है। किसी भी जानकारी के लिए 08029510900, 8904241100 पर कॉल करें या info.blr.nia@gov.in पर ईमेल करें। आपकी पहचान गोपनीय रहेगी,'' एनआईए ने एक्स पर गुलाबी टी-शर्ट और नीली जींस पहने एक संदिग्ध की तस्वीर के साथ एक पोस्ट में कहा।

मुख्य संदिग्ध को पहले बिना टोपी और मास्क के बस में यात्रा करते देखा गया था और उससे पहले उसे बेसबॉल टोपी पहने देखा गया था, जिसे बाद में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक मस्जिद के पास पाया था।

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुएनआईएBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?