लाइव न्यूज़ :

अपनी बेटी को मेरे घर भेज दो, पत्नी और बच्चे के पास सेफ रहेगी?, निजी विवि के 45 वर्षीय प्रोफेसर के घर आई 19 वर्षीय स्नातक छात्रा, वहां देखा तो कोई नहीं था और फिर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 18:39 IST

बेंगलुरुः पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले प्रोफेसर ने उसके माता-पिता से संपर्क किया था और उसकी "कम उपस्थिति" के बारे में चर्चा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा की मां से भी बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर होंगे।आरोपी ने उसे अपने फ्लैट के पास पेइंग गेस्ट आवास लेने के लिए भी राजी कर लिया।ताकि जब भी वह कॉलेज से संबंधित काम के लिए बुलाए तो वह उससे मिल सके।

बेंगलुरुःबेंगलुरु में एक निजी विश्वविद्यालय के 45 वर्षीय प्रोफेसर को पिछले महीने अपने आवास पर 19 वर्षीय स्नातक छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। छात्रा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 सितंबर को दोपहर के भोजन के बहाने आरोपी प्रोफेसर ने उसे घर बुलाया। हालांकि शुरुआत में उसने मना कर दिया, लेकिन वह बार-बार उसे अपने साथ चलने के लिए कहता रहा। उसने छात्रा की मां से भी बात की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर होंगे।

वह सुरक्षित रहेगी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इससे पहले प्रोफेसर ने उसके माता-पिता से संपर्क किया था और उसकी "कम उपस्थिति" के बारे में चर्चा की थी तथा उन्हें आश्वासन दिया था कि वह उसके कॉलेज के कामों में मदद कर सकता है तथा उसकी शंकाओं को दूर कर सकता है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने फ्लैट के पास पेइंग गेस्ट आवास लेने के लिए भी राजी कर लिया।

ताकि जब भी वह कॉलेज से संबंधित काम के लिए बुलाए तो वह उससे मिल सके। शिकायत के अनुसार, उसके आश्वासन पर भरोसा करके उसकी मां ने उसे प्रोफेसर के साथ उसके घर जाने को कहा। हालांकि, जब वे उसकी दोपहिया गाड़ी से प्रोफेसर के घर पहुंचे तो उसने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे घर पर नहीं हैं और अगले महीने ही लौटेंगे।

उसने आरोप लगाया कि जब वह आगे बढ़ने में हिचकिचा रही थी तो उसने आश्वासन दिया कि वह सुरक्षित रहेगी और वह उसके साथ कुछ महत्वपूर्ण बात करना चाहता है, जो वह इमारत के तहखाने में नहीं कर सकता था। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर ले जाने के बाद वह उसके बगल में सोफ़े पर बैठ गया और उससे निजी सवाल पूछने लगा।

उसने उसे अपने प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के लिए भी मनाया। उसने उसके नंबर और उपस्थिति में मदद करने का भी वादा किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और उसका यौन उत्पीड़न किया, जबकि उसने उसकी हरकतों पर आपत्ति भी जताई थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि इसी बीच, उसे एक दोस्त का फोन आया और उसने कहा कि उसे तुरंत कहीं जाना है।

हालांकि, आरोपी प्रोफेसर ने उसे इस घटना के बारे में किसी को न बताने की चेतावनी दी और दावा किया कि वह सिर्फ उसके प्रेमी के प्रति उसकी "वफादारी" की परीक्षा ले रहा था। पुलिस ने बताया कि बाद में उसने (पीड़िता) तिलक नगर थाने में अधिकारियों से संपर्क किया और आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "प्राप्त शिकायत के आधार पर हमने भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबेंगलुरुकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?