लाइव न्यूज़ :

सावधान...व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके लोगों से की जा रही है ठगी, गृह मंत्रालय के थिंक टैंक ने आगाह किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2024 16:56 IST

बीपीआरडी ने कहा कि ज्यादातर वियतनाम, केन्या, इथियोपिया और मलेशिया से संबंधित देश कोड से शुरू होने वाले नंबरों से किए गए मिस्ड कॉल के माध्यम से, हैकर्स सक्रिय उपयोगकर्ताओं को ढूंढ़ने के लिए 'कोड स्क्रिप्टेड बॉट' का उपयोग करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस थिंक टैंक ने सलाह और चेतावनी जारी की व्हाट्सएप पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के बढ़ रहे हैं मामलेसमस्या का हवाला देकर कुछ लिंक पर तत्काल धन हस्तांतरित करने की मांग करते हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एक पुलिस थिंक टैंक ने सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न मामलों के खिलाफ सलाह और चेतावनी जारी की है। पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) ने ऐसी सात प्रकार की धोखाधड़ी की पहचान की है जिसमें मिस्ड कॉल, वीडियो कॉल, नौकरी की पेशकश और निवेश योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी, पहचान बदलकर जालसाजी, सेंधमारी और स्क्रीन साझा करना शामिल हैं। 

आठ पन्ने के परामर्श सह चेतावनी में कहा गया है कि 'हाइजैकिंग' मामले के जालसाज पीड़ित के व्हाट्सएप खाते तक अनधिकृत पहुंच बना लेते हैं और उनके संपर्कों से पैसे का अनुरोध करते हैं। बीपीआरडी ने कहा, "कुछ लोगों ने अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल भी देखी हैं। ये मूल रूप से सेक्सटॉर्शन आधारित वीडियो कॉल थे जिनका उपयोग उपयोगकर्ता को धमकी देने के लिए किया जाता है।" बीपीआरडी ने कहा,  "हैकर्स उपयोगकर्ता को ब्लैकमेल करते हैं और बदले में पैसे मांगते हैं।"

बीपीआरडी गृह मंत्रालय (एमएचए) के तहत पुलिस व्यवस्था से जुड़े विषयों पर एक 'थिंक टैंक' है। व्हाट्सएप ने प्रौद्योगिकी प्रमुख मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म द्वारा लाए गए सुरक्षा सुविधाओं के बारे में विज्ञापन देकर हाल में कई सार्वजनिक संदेश अभियान शुरू किए हैं। बीपीआरडी ने कहा कि ज्यादातर वियतनाम, केन्या, इथियोपिया और मलेशिया से संबंधित देश कोड से शुरू होने वाले नंबरों से किए गए मिस्ड कॉल के माध्यम से, हैकर्स सक्रिय उपयोगकर्ताओं को ढूंढ़ने के लिए 'कोड स्क्रिप्टेड बॉट' का उपयोग करते हैं और फिर उन्हें विभिन्न साइबर खतरों के लिए लक्षित करते हैं। पहचान बदलकर जालसाजी के तहत जालसाज अपने संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) या वरिष्ठ अधिकारी होने का दिखावा करके पीड़ित से संपर्क करते हैं और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ), मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) तथा उच्च पदस्थ पुलिस और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाते हैं। बीपीआरडी ने कहा कि जालसाज सोशल मीडिया हैंडल पर सर्फिंग करके उन कर्मियों की व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त करते हैं और समान प्रोफाइल बनाते हैं और पीड़ित को समझाने के लिए किसी महत्वपूर्ण बैठक में अपनी व्यस्तता या पुराने नंबर में समस्या का हवाला देकर कुछ लिंक पर तत्काल धन हस्तांतरित करने की मांग करते हैं। इसने अलर्ट में व्हाट्सएप के खातों की तस्वीरें भी प्रकाशित कीं जहां ऐसे प्रयास किए गए थे। परामर्श में व्हाट्सएप द्वारा हाल में जारी 'स्क्रीन शेयर' फीचर के बारे में विशेष चिंता व्यक्त की गई। बीपीआरडी ने कहा, "अतीत में धोखाधड़ी के कई मामले देखे गए, जहां जालसाजों को अवैध गतिविधियां करने के लिए धोखाधड़ी से पीड़ितों की स्क्रीन तक पहुंच मिल गई।"

इसमें कहा गया है कि जालसाज खुद को बैंकों, वित्तीय संस्थानों, सरकारी निकायों के अधिकारियों के रूप में प्रस्तुत करते हैं और एक बार जब वे पीड़ित को अपनी स्क्रीन साझा करने के लिए मना लेते हैं, तो एक ऐप या सॉफ्टवेयर गुप्त रूप से इंस्टॉल किया जाता है और पीड़ित की संवेदनशील जानकारी जैसे बैंक विवरण, पासवर्ड और बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बना ली जाती है। क्या करें और क्या न करें के तहत इसमें उपयोगकर्ताओं को अपने व्हाट्सएप खाते पर 'दो फैक्टर प्रमाणीकरण या '2एफए' सक्रिय करने के लिए कहा, जबकि इसमें संदिग्ध या अज्ञात व्हाट्सएप कॉल का उत्तर न देने और सूचना देने और उपयोगकर्ता से संपर्क करने वाले नंबरों को ब्लॉक करने का सुझाव दिया गया। इसमें कहा गया कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप से जुड़े अधिकारियों को इस डेटा उल्लंघन अधिनियम के प्रति पहले ही सूचित किया जा चुका है। 

(इनपुट- भाषा)

टॅग्स :व्हाट्सऐपक्राइम न्यूज हिंदीPoliceगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज