लाइव न्यूज़ :

बरेलीः पत्नी रेखा ने पति केहर सिंह को पहले जहर दिया और मन नहीं भरा तो प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंट मार डाला, शव को छत से लटकाया, आत्महत्या लगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 16:52 IST

Bareilly: अधिकारियों के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को हुई, जब केहर सिंह का शव किराए के कमरे में लटका मिला और घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

Open in App
ठळक मुद्देपोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की वजह सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। मौत का संकेत मिलता है, हालांकि कमरा अंदर से बंद होने के कारण यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।ज़हर दिए जाने के संदेह में हमने फोरेंसिक जांच के लिए पीड़ित के विसरा को भी सुरक्षित रख लिया है।

Bareilly:उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में संविदा पर तैनात सफाई कर्मचारी की उसकी पत्नी ने प्रेमी ने मिल कर कथित तौर पर हत्या कर दी । पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने पहले अपने पति को पहले जहर दिया और फिर अपने प्रेमी की मदद से उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उसने शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे। अधिकारियों के अनुसार, घटना 13 अप्रैल को हुई, जब केहर सिंह का शव किराए के कमरे में लटका मिला और घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

शुरुआत में आत्महत्या का संदेह था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की वजह सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तर) मुकेश चंद्र मिश्रा ने कहा, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से गला घोंटने से मौत का संकेत मिलता है, हालांकि कमरा अंदर से बंद होने के कारण यह आत्महत्या प्रतीत हो रहा है।

हम सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रहे हैं और हमने दोनों नामजद आरोपियों - रेखा (25) और उसके प्रेमी पिंटू (25) को हिरासत में ले लिया है।" शुक्रवार को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। मिश्रा ने कहा, "ज़हर दिए जाने के संदेह में हमने फोरेंसिक जांच के लिए पीड़ित के विसरा को भी सुरक्षित रख लिया है।

पूछताछ के दौरान रेखा ने शुरू में सीधे जवाब देने से परहेज़ किया, लेकिन बाद में उसने अपने पति के खाने में ज़हर मिलाने की बात कबूल कर ली।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, उसने गला घोंटने या शव को लटकाने की बात से इनकार किया और दावा किया कि उसके पति ने कमरा बंद करके आत्महत्या कर ली होगी।"

पुलिस ने कहा कि ज़हर की पुष्टि के लिए वे विसरा रिपोर्ट का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच, पीड़ित के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर फतेहगंज पश्चिमी थाने में रेखा और पिंटू के खिलाफ़ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अशोक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि केहर सिंह को रेखा और पिंटू के साथ संबंध के बारे में पता चल गया था, जिसके कारण दंपती ने उसे मारने की साजिश रची।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘उन्होंने पहले उसे ज़हर दिया। जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने रस्सी से उसका गला घोंट दिया और फिर उसी रस्सी का इस्तेमाल करके उसके शव को छत से लटका दिया, ताकि यह आत्महत्या लगे।’’ मिश्रा ने पुष्टि की, ‘‘कमरा अंदर से बंद था और खिड़कियां भी बंद थीं, जिससे शुरू में जांच में गड़बड़ी हुई। लेकिन भौतिक साक्ष्य और फोरेंसिक रिपोर्ट हमें सच्चाई को उजागर करने में मदद कर रही हैं।’’ उन्होंने कहा कि जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई फोरेंसिक निष्कर्षों और बयान की पुष्टि पर निर्भर करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला