लाइव न्यूज़ :

पांच साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर भाग रहा आरोपी ट्रक की चपेट आया, मौत, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2022 22:12 IST

फहीम नामक व्यक्ति की 19 दिसंबर को हुई शादी में शिरकत करने आया उसका मित्र नरेश यादव (32) बुधवार को फहीम के भतीजे सुबहान (पांच) और भांजे अमान (चार) को टॉफी दिलाने के बहाने एक खेत में ले गया। वहां उसने दोनों का गला घोंट दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमान का इलाज एक निजी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।नरेश की देर रात लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।नरेश के परिवार का एक व्यक्ति फहीम के पास जम्मू कश्मीर में वेल्डिंग का काम करता था।

बरेलीः बरेली में पांच साल के बच्चे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने के बाद भागे आरोपी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बृहस्पतिवार को बताया कि शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के खना गौंटिया के रहने वाले फहीम नामक व्यक्ति की 19 दिसंबर को हुई शादी में शिरकत करने आया उसका मित्र नरेश यादव (32) बुधवार को फहीम के भतीजे सुबहान (पांच) और भांजे अमान (चार) को टॉफी दिलाने के बहाने एक खेत में ले गया। वहां उसने दोनों का गला घोंट दिया।

इस दौरान बच्चों की चीख सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो नरेश उन्हें छोड़कर भाग गया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सुबहान को मृत घोषित कर दिया। अमान का इलाज एक निजी मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

बच्चों का गला घोंटने के बाद भागे नरेश की देर रात लखनऊ-दिल्ली राजमार्ग पर एक ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। भाटी के मुताबिक नरेश के परिवार का एक व्यक्ति फहीम के पास जम्मू कश्मीर में वेल्डिंग का काम करता था। कुछ समय पहले उस शख्स की वेल्डिंग करने के दौरान मौत हो गई थी।

इस बात को लेकर नरेश और फहीम के बीच विवाद हो गया था। उस मामले में नरेश को समझौता करना पड़ा था, तभी से वह फहीम से मन ही मन रंजिश रखता था। इसी वजह से उसने फहीम के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। बहरहाल, पुलिस ने सुबहान और नरेश के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज