लाइव न्यूज़ :

30 वर्षीय पिता ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई आठ साल की बेटी से किया दुष्कर्म, चीख न निकले सौतेली मां ने बच्ची का मुंह दबाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 21:06 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देकेसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया।चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बरेलीःउत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में पिता ने आठ साल की बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात केसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि चीख न निकले इसके लिए उसकी सौतेली मां ने उसका मुंह दबाए रखा। पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी। पुलिस बताया कि नाबालिग के चाचा की शिकात पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी केसर (30) रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है और उसके खिलाफ हल्द्वानी में भी पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है। उन्होंने बताया कि कुछ ही समय पहले वह इस मामले में जेल से छूटकर आया था। नाबालिग के चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने जमुनापार थाना क्षेत्र में अबोध बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुये गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने मंगलवार की शाम को आठ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना जमुनापार में दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि जमुनापार पुलिस ने बच्ची का डॉक्टरी मुआयना कराया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशरेपPoliceयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा