लाइव न्यूज़ :

बैंक नोट छापने वाले प्रेस के अफसर के पास मिले 90 लाख, जूते में थीं 200 के नोटों की गड्डियाँ

By IANS | Updated: January 20, 2018 08:46 IST

मनोहर वर्मा के दफ्तर और घर से बरामद रकम में 500 रुपये और 200 रुपये के नोट ही हैं, जिनकी छपाई इस बैंक नोट प्रेस में होती है।

Open in App

मध्य प्रदेश के देवास जिले में स्थित बैंक नोट प्रेस के एक अधिकारी के दफ्तर और घर से 90 लाख 49 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। बैंक नोट प्रेस थाने के प्रभारी उमराव सिंह ने आईएएनएस से कहा कि शुक्रवार (19 जनवरी) सुबह प्रेस में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को डिप्टी कंट्रोल अधिकारी मनोहर वर्मा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। उसके जूतों की तलाशी में दो सौ के नोट की गड्डी निकली।

सिंह ने बताया कि वर्मा के दफ्तर और घर की तलाशी ली गई तो कुल 90 लाख 49 हजार रुपये की रकम बरामद की गई। वर्मा के दफ्तर और घर से बरामद रकम में 500 रुपये और 200 रुपये के नोट ही हैं, जिनकी छपाई इस बैंक नोट प्रेस में होती है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वर्मा के ऑफिस से 26 लाख 49 हजार रुपये मिले, तो घर से 64 लाख रुपये की बरामदगी हुई। वर्मा को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जनवरी तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान स्वीकार किया कि उसकी पदस्थापना कंट्रोल सेक्शन में अप्रैल में हुई थी। लेकिन नोट की चोरी उसने पिछले तीन माह से ही शुरू की थी। उसे जब मौका मिलता, वह अपनी शर्ट व जूते में नोट छुपाकर ले जाता था। जूतों में वह खास तरह से नोट की गड्डी को फंसाता था, ताकि चलने में दिक्कत न हो और कोई उसकी चाल से शक भी न कर सके। उमराव सिंह ने बताया है कि आरोपी के पास से जो नोट बरामद हुए हैं, उनमें कुछ तकनीकी खामियां हैं, मगर उन्हें बाजार में आसानी से चलाया जा सकता है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशआरबीआईनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?