लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में महिला टीवी पत्रकार की हत्या, घर में घुस कर बदमाशों ने काट गला

By भाषा | Updated: August 29, 2018 13:57 IST

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने महिला पर हमला करने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Open in App

ढाका, 29 अगस्त: बांग्लादेश में कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक टेलीविजन चैनल की महिला पत्रकार के घर में घुस कर एक धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी सामने आयी है ।

मरने वाले की पहचान सुबर्णा नोदी (32) के रूप में की गयी है । वह निजी समाचार चैनल आनंद टीवी की एक पत्रकार थी । सुबर्णा डेली जाग्रतो बांग्ला सामाचार और बीडीन्यूज 24 डॉटकॉम के लिए भी काम करती थी।

वह यहां से करीब 150 किलोमीटर दूर पबना जिले के राधानगर इलाके में रहती थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुबर्णा की नौ साल की एक बेटी है और वह अपने पति के साथ तलाक की एक प्रक्रिया से गुजर रही थी।

इसमें बताया गया है हमलावर 10 से 12 बजे के बीच मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और कल रात में करीब 10 .45 में ही उसके घर के दरवाजे की घंटी बजायी। पबना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इबअने मिजान ने बताया कि जब उसने दरवाजा खोला तो हमलावर ने उस पर हमला कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने महिला पर हमला करने के लिए एक धारदार हथियार का इस्तेमाल किया। कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अतिरिक्त एपी गौतम कुमार बिस्वास ने बताया कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए कई टीमें बनायी गयी है। पबना में पत्रकारों ने हत्या की निंदा की है और हत्यारों को तत्काल न्याय के दायरे में लाने की मांग की है।

टॅग्स :बांग्लादेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?