लाइव न्यूज़ :

खुलेआम घूम रहे आरोपी से परेशान पीड़िता ने दी जान, 10 साल पहले हुआ था रेप, नहीं होने दे रहा था शादी!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 14, 2021 18:16 IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव युवती ने जान दे दी. 10 साल पहसे लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था. आरोपी शादी में रोड़ा बन रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देदोषी युवक सात साल की सजा काटकर हाल में जेल से रिहा हुआ है. पीड़िता (17) से 10 साल पूर्व सात साल की उम्र में रेप किया गया था.दोषी युवक ने पुरानी घटना की चर्चा कर कई जगह से उसकी शादी तुड़वा दी थी.

बांदाः बांदा जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली.

पीड़िता (17) से 10 साल पूर्व सात साल की उम्र में रेप किया गया था और दोषी युवक सात साल की सजा काटकर हाल में जेल से रिहा हुआ है. वह लड़की को फिर से तंग करने लगा था. पीडि़त के पिता ने बताया कि दोषी युवक ने पुरानी घटना की चर्चा कर कई जगह से उसकी शादी तुड़वा दी थी.

पैलानी थाना की खप्टिहा कला पुलिस चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक (एसआई) दिनेश कुमार ने बताया, ''जिले के एक गांव में 17 साल की एक लड़की ने अपने घर में रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. पोस्टमॉर्टम बुधवार को कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.''

अधिकारी ने लड़की के पिता के हवाले से बताया कि 10 साल पूर्व गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी से बलात्कार किया था. मामले में अदालत ने आरोपी को सात साल की सजा सुनाई थी. दोषी हाल में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ है.मामले में जांच चल रही है.

यूपी के मऊ में युवक की हत्या के बाद तनाव

मऊ जिले के चिरियाकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत हसनपुर गांव में पुरानी दुश्मनी में एक व्यक्ति की हत्या की घटना के बाद तनाव व्याप्त हो गया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ''दो दिन पहले गांव के ही राहुल सिंह और उसके सहयोगियों ने अरविंद राम (25) की गोली मारकर हत्या कर दी.'' घटना से इलाके में तनाव फैल गया.

आक्रोशित परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने आगजनी की, जिसमें एक पुलिस वैन और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. वर्ष 2019 में असलपुर गांव के ग्राम प्रधान और अरविंद के चाचा मुन्ना बागी को पंचायत चुनावों में प्रतिद्वंद्विता के चलते गोली मार दी गई थी.

अरविंद के परिवार के मुताबिक राहुल सिंह , मुन्ना बागी हत्या मामले में आरोपी था जबकि अरविंद के एक अन्य चाचा मुन्ना बागी हत्या मामले में चश्मदीद गवाह हैं. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस को तैनात किया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी