लाइव न्यूज़ :

Banda fire: भाई ने बहन पर पेट्रोल छिड़ककर जलाया?, तीन बच्चे की मां को पति ने छोड़ दिया और माता के साथ रह रही...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2024 11:56 IST

Banda fire: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के तीन दल उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचिकित्सकों ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत तक जल गई है।महिला के तीन बच्चे हैं और पति के छोड़ देने के बाद से मां के साथ रह रही है।मामले की जांच शुरू कर दी और घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Banda fire: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के पल्हरी गांव में रविवार की रात एक महिला को उसके मौसेरे भाई ने कथित रूप से जला दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजीव प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे पल्हरी गांव में 30 वर्षीय महिला को उसके मौसेरे भाई रामबाबू (33) ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया जिसके बाद जान बचाने के लिए पीड़िता पास ही एक नाले में कूद गई। उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उसे एक ‘ट्रॉमा सेंटर’ में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला 80 प्रतिशत तक जल गई है।

सिंह ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं और वह पति के छोड़ देने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और इस घटना के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के तीन दल उसके संभावित ठिकानों में दबिश दे रहे हैं।

उप्र : बांदा में चाचा ने सजायाफ्ता भतीजे की गोली मारकर हत्या की

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के तिलौसा गांव में रविवार की रात पैसे के लेन-देन के विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे की गोली मारकर कथित रूप से हत्या कर दी। मृतक सजायफ्ता था। पुलिस ने यह जानकारी सोमवार को दी।

कमासिन थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजेश मौर्या ने सोमवार को बताया कि तिलौसा गांव में पैसे के लेन-देन के विवाद में रविवार की रात करीब नौ बजे नशे की हालत में देवीचरण गुप्ता ने अपने भतीजे कल्लू उर्फ जितेंद्र (30) की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि मृतक कल्लू को अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी, वह छह माह पूर्व उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ था। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी देवीचरण गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने