लाइव न्यूज़ :

बालोदः चलते-चलते थककर पटरी पर सो गए?, मालगाड़ी से कटकर धनबाद के रहने वाले दिल्लू राय और कृष्णा की मौत और अजय राय और विकास अमरान घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2025 14:49 IST

Balod: अधिकारियों के अनुसार आज सुबह लगभग चार बजे जब 11 युवकों का एक दल दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन की ओर से पटरी से होते हुए पैदल कुसुमकसा रेलवे स्टेशन जा रहा था, इसी दौरान वे थककर पटरी पर ही बैठ गए।

Open in App
ठळक मुद्देसभी पड़ोसी राज्य झारखंड के धनबाद जिले के अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं।झारखंड से कुछ युवकों का दल मजदूरी करने के लिए यहां पहुंचा था। थकान लगने पर पांच युवक पटरी पर ही बैठे रहे तथा अन्य छह आगे बढ़ गए।

Balod:छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रेल पटरी पर चलते-चलते थककर वहीं सो गए दो युवकों की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुसुमकसा रेलवे स्टेशन के करीब ट्रेन से कटकर दिल्लू राय (19) और कृष्णा (20) की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य अजय राय और विकास अमरान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी पड़ोसी राज्य झारखंड के धनबाद जिले के अंतर्गत लक्ष्मणपुर गांव के निवासी हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड से कुछ युवकों का दल मजदूरी करने के लिए यहां पहुंचा था। अधिकारियों के अनुसार आज सुबह लगभग चार बजे जब 11 युवकों का एक दल दल्लीराजहरा रेलवे स्टेशन की ओर से पटरी से होते हुए पैदल कुसुमकसा रेलवे स्टेशन जा रहा था, इसी दौरान वे थककर पटरी पर ही बैठ गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान थकान लगने पर पांच युवक पटरी पर ही बैठे रहे तथा अन्य छह आगे बढ़ गए। चार युवकों की नींद लग गई और वे वहीं सो गए, जबकि एक अन्य वहीं बैठा रहा। अधिकारियों ने बताया कि जब पटरी पर मालगाड़ी आती दिखी तो बैठे हुए युवक ने अन्य को जगाने की कोशिश की।

जब मालगाड़ी करीब आई तो हड़बड़ी में जागे युवक बचने की कोशिश में भागने लगे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इस घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिवारों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडDhanbadछत्तीसगढ़भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?