लाइव न्यूज़ :

Ballia Crime News: बाहर काम करता था पति, देवर ने किया बलात्कार, गर्भवती होने पर ससुराल वाले ने गर्भ गिराने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2024 12:03 IST

Ballia Crime News: दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति सत्येंद्र बाहर नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि घर पर पीड़िता अपने देवर पुनेश और सास व ससुर के साथ रहती है।

Open in App
ठळक मुद्दे देवर पुनेश ने गत 23 दिसंबर की रात्रि उसके साथ बलात्कार किया।उसने फोन पर अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पति घर आया।महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति समेत ससुराल के सभी लोग आपस में मिल गए।

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ कथित रूप से उसके देवर ने बलात्कार किया। आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है । पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विपिन सिंह ने शनिवार को बताया कि एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीया महिला की तहरीर पर थाने में गत 16 अप्रैल को उसके देवर पुनेश, पति सत्येंद्र, ससुर सुरेश और सास के विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) , 504 (जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि महिला का पति सत्येंद्र बाहर नौकरी करता है। उन्होंने कहा कि घर पर पीड़िता अपने देवर पुनेश और सास व ससुर के साथ रहती है।

पीड़िता का आरोप है कि देवर पुनेश ने गत 23 दिसंबर की रात्रि उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसने फोन पर अपने पति को घटना की जानकारी दी तो पति घर आया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति समेत ससुराल के सभी लोग आपस में मिल गए। उन्होंने कहा कि इस बलात्कार की वजह से वह गर्भवती हो गयी है।

शिकायत में महिला ने कहा है कि उसके पति और ससुराल के अन्य लोग गर्भ गिराने का दबाव बना रहे हैं तथा इसे लेकर उसे अपशब्द कहने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पुनेश को शनिवार को सोनाडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला