लाइव न्यूज़ :

14 वर्षीय छात्रा को झाड़ू लगाने के लिए कमरे में बुलाया, छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म, मदरसे के मौलाना सलमान ने जान से मारने की दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2025 19:53 IST

Bahraich: महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसी मदरसे के मौलाना सलमान ने 12 दिसंबर को उसके बेटी को झाड़ू लगाने के लिए अपने कमरे में बुलाया और बच्ची से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के मदरसा दारूलून गुलशने सैयाद मेहबू अशरफ में पढ़ने जाती थी।दर्ज मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त मदरसे में अन्य कोई विद्यार्थी नहीं था।बच्ची को धमकी भी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा।

Bahraich:उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले स्थित एक मदरसे में 14 वर्षीय एक छात्रा से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक पहुप कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी और आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गांव के मदरसा दारूलून गुलशने सैयाद मेहबू अशरफ में पढ़ने जाती थी।

महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसी मदरसे के मौलाना सलमान ने 12 दिसंबर को उसके बेटी को झाड़ू लगाने के लिए अपने कमरे में बुलाया और बच्ची से छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दर्ज मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त मदरसे में अन्य कोई विद्यार्थी नहीं था।

महिला ने आरोप लगाया कि मौलाना ने बच्ची को धमकी भी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर वह उसे जान से मार देगा। सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने