लाइव न्यूज़ :

बागपतः होमगार्ड पिता ने 16 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंका, रात में युवक से बात करते देखकर गुस्से में गला दबाकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 22:10 IST

पुलिस ने निशानदेही पर हिंडन नदी से मृतक युवती का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा प्रीता सिंह ने बृहस्पतिवार देऱ शाम घटना का खुलासा किया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।16 वर्षीय लड़की जिया उपाध्याय की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पांची गांव में होमगार्ड के रूप में कार्यरत एक पिता ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव भाई की मदद से मुकारी गांव में हिंडन पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 23 फरवरी की हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी से मृतक युवती का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा प्रीता सिंह ने बृहस्पतिवार देऱ शाम घटना का खुलासा किया। सिंह ने बताया कि बीती 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना मिली कि उसी थाने में तैनात होमगार्ड प्रमोद निवासी ग्राम पांची ने अपनी 16 वर्षीय लड़की जिया उपाध्याय की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया है। सूचना पर पुलिस द्वारा प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर उसकी लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया गया।

सीओ सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 23 फरवरी की रात बेटी को एक युवक से बात करते हुए देख लिया और गुस्से में आकर उसने उसकी रात में ही हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने बताया कि उसने शव को अपने भाई मोहित के साथ मिलकर मुकारी गांव में हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था। सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी