लाइव न्यूज़ :

बागडोगराः बाइक पर पिता के साथ बोर्ड परीक्षा देने जा रहा छात्र पर हाथी ने किया हमला, किशोर को जमीन पर पटककर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2023 15:53 IST

जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु और सिलीगुड़ी नगर निगम के महापौर गौतम देब को पीड़ित किशोर के परिजनों से मिलने के लिये भेजा गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्र की मौत पर दुख जताया है।वन क्षेत्र में रहने वाले परीक्षार्थियों के लिये बस की व्यवस्था करने के लिये कहा है।

बागडोगराः दसवीं की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के महाराजघाट में हाथी के हमले में एक माध्यमिक परीक्षार्थी की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान अर्जुन दास के तौर पर हुयी है। वह मोटरसाइकिल पर अपने पिता के साथ जा रहा था। बाइक उसके पिता चला रहे थे।

इसी दौरान बैकुंठपुर जंगल में एक हाथी अचानक अपने झुंड से अलग हो गया और उन लोगों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हाथी ने किशोर को जमीन पर पटक दिया और जानवर के वहां से चले जाने के बाद उसे जलपाईगुड़ी के अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेघालय से लौट रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्र की मौत पर दुख जताया है और शिक्षा विभाग से वन क्षेत्र में रहने वाले परीक्षार्थियों के लिये बस की व्यवस्था करने के लिये कहा है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं इस घटना से बेहद दुखी हूं । मैंने शिक्षा विभाग से वन क्षेत्र में रहने वाले परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिये बस की सुविधा मुहैया कराने को कहा है।

वन विभाग और पुलिस महकमे को भी इसमें उनकी मदद करनी चाहिये ।’’ ममता ने कहा कि नेपाल और बांग्लादेश में अधिकारियों ने हाथियों के हमले से बचने के लिये सफलतापूर्वक उपाय किये हैं लेकिन बंगाल और झारखंड अब तक इस प्रकार की घटनाओं से निपटने के लिये रास्ता नहीं ढूंढ पाये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई ऐसी घटनायें हो रही हैं, हम अब तक इससे निपटने में सक्षम नहीं हो सके हैं। जलपाईगुड़ी की जिला मजिस्ट्रेट मौमिता गोदारा बसु और सिलीगुड़ी नगर निगम के महापौर गौतम देब को पीड़ित किशोर के परिजनों से मिलने के लिये भेजा गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहाथीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?