लाइव न्यूज़ :

ससुरालवालों ने दहेज के लिए बहू की जुबान काटकर लगाई आग, गड्ढा खोदकर शव दफनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2021 15:35 IST

बिहार में बगहा जिले के चौतरवा थाना के पहाड़ी मझाउवा गांव में यह घटना हुई। मायके वाले ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

Open in App
ठळक मुद्देनूरी खातून की शादी सुकून मियां से 2017 में हुई थी।दहेज लोभियों ने 5 लाख रुपये की मांग की थी।नूरी खातून का एक बेटा जो 2 साल का है।

पटनाः बिहार के बगहा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यह घटना जिले के चौतरवा थाना के पहाड़ी मझाउवा गांव की है, जहां दहेज लोभियों ने विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी और फिर उसके शव को भी दफन कर दिया।

घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हो गए हैं। इधर, जब मृतिका के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर चौतरवा पुलिस पहुंची और महिला का शव बरामद किया।

लौकरिया थाना क्षेत्र के बीटी टोला निवासी इम्तियाज अहमद ने अपनी बेटी नूरी खातून की शादी पहाड़ी मझाउवा गांव निवासी अफसर मियां के बेटे सुकून मियां से 2017 में की थी, लेकिन दहेज के लालच में ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी।

मृतिका को दो साल का एक बेटा भी है, इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दहेज लोभी ससुराल वाले नूरी को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। उनका कहना था कि वो अपने पिता जो विदेश में कमाते हैं, उनसे 5 लाख रुपए मांगे।

जब नूरी ने इसका विरोध किया तो उसके ससुराल वाले ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों की मानें तो ससुराल वाले ने पहले महिला की जुबान काट दी और उसके बाद महिला को जिंदा जला दिया। जलकर मौत होने के बाद गड्ढा खोदकर उसके शव को ठिकाने लगा दिया, इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी