लाइव न्यूज़ :

21 वर्षीय युवक ने महिला के छह साल के बेटे को मार डाला, कारण सुन उड़ जाएंगे होश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2021 19:28 IST

घटना बड़वानी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धाबाबावड़ी में शनिवार को हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 दिसंबर को व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह और उसकी 23 वर्षीय पत्नी मजदूरी करने सिलावद गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देनाना उर्फ दिनेश लाल बालक को साथ लेकर गया और खेत में मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। मामला दर्ज करके प्रकरण को विवेचना में लेकर पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

बड़वानीः मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में 21 वर्षीय एक युवक ने एक महिला के छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि महिला ने उसके साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी।

यह घटना बड़वानी जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम धाबाबावड़ी में शनिवार को हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि 18 दिसंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह और उसकी 23 वर्षीय पत्नी मजदूरी करने सिलावद गए थे। शुक्ला ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपनी शिकायत कहा था कि शाम को जब वे लौटे तो उसका छह वर्षीय बालक बालवीर घर पर नहीं था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आसपास पता करने पर पता चला कि गांव का ही नाना उर्फ दिनेश लाल बालक को साथ लेकर गया और खेत में मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने बालक का शव बरामद करके उसका पोस्टमॉर्टम करवाया और मामला दर्ज करके प्रकरण को विवेचना में लेकर पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी दिनेश की तत्काल सूचना संकलित करते हुए घटना के 24 घंटे के अंदर ही उसे ठीकरी क्षेत्र के ग्राम नायदड़ से पकड़ लिया। शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालक की मां के साथ अवैध संबंध बनाना चाहता था, लेकिन उसके द्वारा मना करने पर उसके छह वर्षीय पुत्र को खेत में ले गया और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshभोपालहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?