लाइव न्यूज़ :

बदायूं यूपीः बहन का रिश्ता तय करने आए भाई की गोली मारकर हत्या?, आरोपी सतीश ने दनादन चलाई गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 4, 2025 19:31 IST

आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है, लेकिन हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है।

Open in App
ठळक मुद्देगांव का ही एक युवक रिश्तेदार के घर में घुस आया और उस पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी।कैलाश के परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बदायूंः बदायूं जिले के थाना जरीफ नगर क्षेत्र में सोमवार देर शाम बहन का रिश्ता तय करने आए संभल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संभल जिले के गंगावास गांव निवासी कैलाश यहां जरीफनगर क्षेत्र के बस्तूइया गांव में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) केके सरोज ने बताया कि वह अपनी बहन के लिए संभावित रिश्ता तय करने आया था, तभी गांव का ही एक युवक रिश्तेदार के घर में घुस आया और उस पर देसी पिस्तौल से गोली चला दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सतीश के रूप में हुई है, लेकिन हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि घटना में कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि कैलाश के परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।

युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पुणे जिले में दो लोगों ने 19 वर्षीय एक युवती से उसके एक रिश्तेदार के सामने चाकू दिखाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया और इस हरकत का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह स्तब्ध करने वाली घटना शनिवार रात की है जब युवती और उसका रिश्ते का भाई शिरूर तहसील में अपने घर के पास एक सुनसान जगह बैठे थे।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रंजनगांव थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव वाघमोडे ने बताया, ‘‘25 से 30 साल उम्र के दो लोग मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे और दोनों को चाकू दिखाकर धमकाया। उन्होंने लड़का और लड़की को करीब आने के लिए मजबूर किया तथा फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

आरोपियों ने इसके बाद कथित रूप से महिला से दुष्कर्म किया और उसकी नाक की सोने की लोंग और सोने का पेंडेंट लूटकर फरार हो गए।’’ अधिकारी के अनुसार युवती ने बहादुरी दिखाकर पुलिस को फोन किया और घटना की जानकारी दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला