लाइव न्यूज़ :

कबाड़ी दुकान में विस्फोट, दो की मौत, एक की स्थिति गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2022 21:11 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के अली नगर का मामला है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देधनजीत हथौड़े से एक पुराने सामान को तोड़ रहा था.धनजीत पांडेय और कबाड़ी दुकानदार मो. तौकीर के रूप में की गई है. घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

पटनाः बिहार के औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र के अली नगर में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अली नगर में जीएम कबाड़ी की दुकान में आज उस वक्त विस्फोट हुआ, जब धनजीत हथौड़े से एक पुराने सामान को तोड़ रहा था. उस वक्त तौकीर दुकान के पास ही खड़ा था. जैसे ही धनजीत ने हथौड़े से प्रहार किया वैसे ही जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में दुकान का मालिक तौकीर, तुफाददुल शेख और धनजीत घायल हो गए.

स्थानीय लोगों द्वारा तीनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने धनजीत को मृत घोषित कर दिया. वहीं इलाज के दौरान कबाड़ी दुकान के मालिक तौकीर की भी मौत हो गई. जबकि तुफाददुल शेख का इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.

मृतक की पहचान अलीनगर निवासी धनजीत पांडेय और कबाड़ी दुकानदार मो. तौकीर के रूप में की गई है. इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. मृतक के परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, कबाड़ी की दुकान में विस्फोट होने की घटना के बाद पुलिस घटना का पता लगाने में जुटी है कि यह सिलेंडर विस्फोट था या फिर कोई विस्फोटक सामग्री कबाड़ी में रखा गया था? घटना के हरेक बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला