असम: रात को काम पर जाते हुए तीन नर्सों से छेड़खानी, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 4, 2020 12:06 AM2020-05-04T00:06:19+5:302020-05-04T00:06:19+5:30

पुलिस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ बिश्वनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों नर्स लखीमपुर से हैं और बिश्वनाथ जिले के एक अस्पताल में काम करती हैं।

Assam: Three nurses molested while going to work at night, four arrested | असम: रात को काम पर जाते हुए तीन नर्सों से छेड़खानी, चार लोग गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsअसम के बिश्वनाथ जिले में तीन नर्सों से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात को काम पर जाते हुए तीनों महिलाओं से दागोन में पेट्रोल पंप के सामने चारो आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

असम के बिश्वनाथ जिले में तीन नर्सों से छेड़खानी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिलाओं ने आरोप लगाया था कि शनिवार रात को काम पर जाते हुए तीनों महिलाओं से दागोन में पेट्रोल पंप के सामने चारो आरोपियों ने कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

एक आरोपी को जनता ने पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया जबकि अन्य तीन भागने में सफल रहे।

पुलिस ने रविवार सुबह तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चारों के खिलाफ बिश्वनाथ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। तीनों नर्स लखीमपुर से हैं और बिश्वनाथ जिले के एक अस्पताल में काम करती हैं।

Web Title: Assam: Three nurses molested while going to work at night, four arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे