लाइव न्यूज़ :

असम राइफल्स ने मणिपुर की IPS अधिकारी के छेड़छाड़ के आरोप को किया खारिज

By भाषा | Updated: January 22, 2020 15:13 IST

अर्धसैनिक बल ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा कि 19 जनवरी को आईपीएस अधिकारी ने अपने वाहन की जांच नहीं कराई और चौकी पर लगी कतार को तोड़ते हुए आगे बढ़ गईं। बयान के अनुसार वाहन को असम राइफल्स के जवानों ने रोका और यात्रियों को अपनी पहचान बताने को कहा जो चौकी पर दैनिक जांच का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि चूंकि प्राथमिकी दर्ज हो गई है, इसलिए असम राइफल्स को कानून के मुताबिक राइफलमैन को सौंपने के लिए कहा गया है। अर्धसैनिक बल ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा कि 19 जनवरी को आईपीएस अधिकारी ने अपने वाहन की जांच नहीं कराई।

असम राइफल्स ने मणिपुर की एक आईपीएस अधिकारी के उस आरोप को खारिज किया है कि मणिपुर जांच चौकी में तैनात एक राइफलमैन ने उन पर हमला किया और छेड़छाड़ की। इसने आरोपों को ‘‘निराधार, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी म्यामां में अवैध रूप से घुसीं और वहां से कुछ अज्ञात सामान खरीदा। हालांकि असफ राइफल्स ने मामले की ‘‘निष्पक्ष’’ जांच का आश्वासन दिया। आईपीएस अधिकारी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने राइफलमैन पी के पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

अधिकारी ने आरोप लगाया है कि जब वह 19 जनवरी को भारत-म्यामां सीमा से लौट रही थीं तो तेंगनूपाल जिले के खुदेंगाताबी चौकी में राइफलमैन ने उन पर हमला किया और छेड़छाड़ की। राज्य महिला आयोग ने राइफलमैन को 27 जनवरी को या इससे पहले अपने समक्ष तलब किया है और महिला की शिकायत को राष्ट्रीय महिला आयोग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि चूंकि प्राथमिकी दर्ज हो गई है, इसलिए असम राइफल्स को कानून के मुताबिक राइफलमैन को सौंपने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।’’

अर्धसैनिक बल ने मंगलवार शाम को एक बयान में कहा कि 19 जनवरी को आईपीएस अधिकारी ने अपने वाहन की जांच नहीं कराई और चौकी पर लगी कतार को तोड़ते हुए आगे बढ़ गईं। बयान के अनुसार वाहन को असम राइफल्स के जवानों ने रोका और यात्रियों को अपनी पहचान बताने को कहा जो चौकी पर दैनिक जांच का हिस्सा है। इसके अनुसार, ‘‘महिला अपने हथियारबंद सुरक्षाकर्मियों के साथ थीं और उन्होंने अपमानजनक एवं अभद्र भाषा में बहस शुरू कर दी। संभवत: वाहन में मौजूद अज्ञात एवं संदिग्ध सामान की जांच से बचने के इरादे से ऐसा किया गया।’’ 

बयान के अनुसार बार-बार अनुरोध करने के बावजूद महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई और बार-बार यही कहती रहीं, ‘‘क्या तुम मुझे नहीं जानते?’’ इसके अनुसार, फिर महिला ने तस्वीरें खींचनी शुरू कर दीं जिसका पी के पांडे ने विरोध किया क्योंकि संवेदनशील चौकी पर तस्वीरें खींचने पर रोक है। बयान में कहा गया कि जब असम राइफल्स के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने महिला से मामला सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने का अनुरोध किया तो उन्होंने कहा, ‘‘जवान को मेरे सामने झुकाके दस जूते मारो तो मैं माफी स्वीकार करूंगी।’’ इसमें कहा गया कि महिला अधिकारी और उनके सुरक्षाकर्मी किसी सुरक्षा वाहन के बिना अपने अधिकारक्षेत्र से बाहर अपने निजी हथियारों के साथ सादा कपड़ों में थे। 

बयान के अनुसार, ‘‘यह सोच से परे है कि जवान ने आईपीएस अधिकारी से छेड़छाड़ या शारीरिक हमले की कोशिश की, बल्कि महिला खुद जवान पर चिल्ला रही थी...। यह सरासर आधिकारिक पद, शक्ति के दुरुपयोग और अधिकारी द्वारा अकड़ दिखाने का मामला है।’’ असम राइफल्स ने कहा कि उसके पास महिला के म्यामां में घुसते और संदिग्ध वस्तु से भरे ‘‘तथाकथित आधिकारिक’’ वाहन का वीडियो भी है। इसमें कहा गया कि भारत-म्यामां सीमा पर एक जनवरी 2019 से 500 करोड़ रुपये से अधिक का मादक पदार्थ जब्त किया गया है। 

टॅग्स :असम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह